{"_id":"5c260a08bdec2256d34bccbf","slug":"51545996808-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्तिजनक सामग्री पकड़ी गई तो जाओगे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपत्तिजनक सामग्री पकड़ी गई तो जाओगे जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। बच्चों में पनप रही दूषित मानसिकता को रोकने के लिए एसपी ने कैफे संचालकों और चिप डाउनलोड करने वालों के खिलाफ मुहिम छेड़ी है। इसके लिए एसपी ने ऑपरेशन बालहित शुरू किया है। यह ऑपरेशन शनिवार (आज) से पूरे जिले में चलाया जाएगा।
शहर में बड़ी संख्या में कैफे संचालित हैं। इनमें कई कैफे ऐसे हैं, जिनके पास कोई लाइसेंस भी नहीं हैं। इसके अलावा गली-कूचों में भी चिप डाउनलोडिंग की दुकानें सजी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी यह कारोबार बड़े पैमाने पर हो रहा है। कैफे संचालक हों या फिर डाउनलोडिग़ करने वाले दुकानदार। इनमें से कई लोग ऐसे हैं जो अश्लीलता परोसने से बाज नहीं आ रहे हैं। बच्चे हों या वयस्क। अगर कोई भी चिप डाउनलोड कराने जाता है तो आसानी से आपत्तिजनक सामग्री लोड कर देते हैं। एसपी ने मोबाइल चिप के जरिए अश्लीलता परोसने को गंभीरता से लिया है। इसके लिए उन्होंने ऑपरेशन बालहित चलाने की योजना बनाई है। यह ऑपरेशन शनिवार को पूरे जिले में चलाया जाएगा। ऑपरेशन के दौरान पकड़े जाने वाले लोगों के उपकरण जब्त किए जाएंगे। साथ ही उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा और जेल की हवा भी जाना पड़ सकती है। इसके लिए एसपी ने जिले भर में संचालित कैफे की सूची भी तैयार कराई है।
अभिभावकों-शिक्षकों के साथ होगी बैठक
एसपी के मुताबिक मल्टीमीडिया मोबाइल पर चिप के जरिए परोसी जाने वाली अश्लीलता देखे जाने से बच्चों की मनोदशा प्रभावित होती है। इसको दूर करने के लिए एसपी अभिभावकों और शिक्षकों के साथ बैठक करेंगी, जिसमें मल्टीमीडिया मोबाइल से होने वाले दूषित परिणामों और अपराधों पर नियंत्रण के प्रयास के लिए विचार-विमर्श करेंगी। अपहृत बच्चों की शत-प्रतिशत बरामदगी कराने और दुष्कर्म, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के मामलों पर नियंत्रण और समय से निस्तारण कराएंगी।
विज्ञापन
आपत्तिजनक सामग्री डाउनलोड की जा रही है। इससे बच्चों की मनोदशा प्रभावित होती है। इसे रोकने के लिए ऑपरेशन बालहित शनिवार से जिले में चलाया जाएगा। इसके लिए कैफे संचालकों को सूचीबद्ध कर लिया गया है। पकड़े जाने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पूनम, पुलिस अधीक्षक