{"_id":"5b8c278d42c79246452e055a","slug":"51535911821-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में आशाओं पर भड़की काउंसलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में आशाओं पर भड़की काउंसलर
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचसी में आशाओं पर भड़कीं काउंसलर, सीएमओ से शिकायत
गोला गोकर्णनाथ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक काउंसलर ने अपनी मेज पर प्रसूताओं के पर्चे देख आशाओं को भला बुरा कहा, जिसकी शिकायत सीएमओ को भेजी गई है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात आशा वर्कर राकिया बानो, सुमन देवी, सावित्री देवी, बिट्टो देवी, सुषमा, लक्ष्मी, साफिया, सितारा, खैरुलनिशा, ममता देवी, अनामिका, मनोज कुमारी आदि ने सीएमओ को भेजी शिकायत में कहा है कि वह एचआईवी की जांच कराने मरीजों को लेकर स्वास्थ्य केंद्र गईं तो वहां तैनात काउंसलर अपनी सीट पर मौजूद नहीं थी, जिससे आशाओं ने मरीजों के पर्चे उनकी मेज पर रख दिए। काफी देर बाद आई काउंसलर ने मेज पर पर्चे देख आशाओं को भला बुरा कहते हुए कागजात और मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दी। आशाओं का कहना है कि एक काउंसलर मरीजों से पैसे वसूली करती हैं, प्रसव पीड़ित महिलाओं की लेवर रूम में पिटाई की जाती है। डिलीवरी के लिए सभी दवाएं बाजार से मंगाई जाती हैं। आशा वर्करों ने काउंसलर के कार्यों की जांच कराने की मांग की है।