फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   गुजरी निकालने गए दो किशोर तालाब में डूबे, मौत

गुजरी निकालने गए दो किशोर तालाब में डूबे, मौत

Fri, 10 Aug 2018 12:54 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Fri, 10 Aug 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
गुजरी निकालने गए दो किशोर तालाब में डूबे, मौत
drown - फोटो : file photo
गांव लौकी में गुजरी निकालने गए दो किशोर तालाब में डूब गए। काफी तलाश के बाद दोनों शव बरामद हो सके।
विज्ञापन

फरधान थाना क्षेत्र के गांव लौकी में रहने वाले कमलेश का बेटा मुकेश (12) और मरदान का बेटा अशफाक (11) गुरुवार की शाम करीब चार बजे घर से खेतों की तरफ गए थे। कमलेश ने बताया कि दोनों गांव के पश्चिम तालाब पर पहुंच गए और तालाब से गुजरी निकालने लगे। तालाब में इन दिनों पानी ज्यादा है। दोनों किशोर पानी में डूब गए और किसी को भनक तक नहीं लगी। काफी देर तक जब दोनों किशोर घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई और उनकी तलाश शुरू हुई। दोनों की गायब होने की सूचना पर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। परिजन भी दोनो को इधर-उधर तलाशने लगे। तभी किसी ने बताया कि दोनों किशोर गांव के पश्चिम तालाब पर जाते हुए देखे गए थे। इसी आशंका में गांव के लोगों के साथ परिजन तालाब पर पहुंच गए और तालाब में उनकी तलाश शुरू कर दी। करीब आधे घंटे तक चली तलाश के बाद दोनों के शव गुरुवार की शाम करीब सात बजे तालाब से बरामद कर लिए गए। शव मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। दोनों किशोरों के घरों में कोहराम मच गया। लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई है। सूचना पाकर इंस्पेक्टर फरधान श्याम नारायण सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस दोनों को शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed