{"_id":"59df7b3a4f1c1b7a548b6fed","slug":"51507818298-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्जा माफी का प्रमाण पाकर खिले किसानों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्जा माफी का प्रमाण पाकर खिले किसानों के चेहरे
Updated Thu, 12 Oct 2017 07:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी।
फसल ऋण मोचन योजना के दूसरे चरण में 37614 लघु एवं सीमांत किसानों को तहसीलवार कर्ज माफी का प्रमाण पत्र वितरित किए जा रहे हैं। गुरुवार को खीरी के मंडी समिति और मितौली के ब्लॉक सभागार में किसानों को प्रमाण पत्र बांटे गए।
गुरुवार को मंडी समिति में आयोजित कैंप में सदर विधायक योगेश वर्मा और भाजपा उपाध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा ने 600 किसानों को प्रमाण पत्र बांटे। कैंप में एसडीएम सदर नागेंद्र सिंह, भाजपा जिला मंत्री कुलभूषण सिंह ने भी किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किए। कर्ज माफी का प्रमाण पत्र मिलने से किसानों के चेहरे खिल गए।
मितौली। ब्लॉक सभागार में विधायक सौरभ सिंह सोनू और एसडीएम रामप्रकाश ने लघु एवं सीमांत किसानों को कर्ज माफी के प्रमाण पत्र वितरित किए। कैंप में 500 किसानों को बुलाया गया था। इस दौरान बैंकों ने स्टॉल लगाकर किसानों को कर्ज माफी के प्रमाण पत्र दिए। कार्यक्रम में ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।