फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   463 villages to be electrified

463 गांवों का होगा विद्युतीकरण

Sat, 31 Oct 2015 07:13 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 31 Oct 2015 07:13 PM IST
विज्ञापन
463 villages to be electrified
राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के द्वितीय चरण में दो हजार गांवों में विद्युतीकरण का कार्य पूरा किया जा चुका है। वहीं 12 उपकेंद्रों की क्षमतावृद्धि करने का दावा किया गया है। एक सर्वे में पाया गया है कि इसके बाद भी 463 गांव/मजरे ऐसे हैं, जहां बिजली नहीं पहुंची है। इन गांवों को विद्युतीकृत करने के लिए बिजली विभाग ने राज्य सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार को प्रपोजल भेजा है। ताकि जिले में चल रही योजना के अंतर्गत ही इन गांवों में विद्युतीकरण का कार्य पूरा कराया जा सके।
विज्ञापन

बिजली अधिकारियों के मुताबिक जिन गांवों का विद्युतीकरण नए सिरे से किया जाना है, वहां अब तक बिजली नहीं पहुंची है। गांवों के विद्युतीकरण के आबादी का मानक भी रोड़ा नहीं बनेगा और इसे योजना के दूसरे चरण में ही पूरा कर लिया जाएगा। क्योंकि यह कार्य पूरा करने के लिए कार्यदाई संस्था के पास अभी बजट भी है और निर्धारित लक्ष्य वाले गांवों में विद्युतीकरण का कार्य भी चल रहा है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता रजनीकांत मिश्रा ने बताया कि बिजली से अछूते 463 गांवों में विद्युतीकरण के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है। अब इन गांवों में विद्युतीकरण कर बिजली पहुंचाई जाएगी। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत जिले में दो हजार गांवों में बिजली पहुंचाई जा चुकी है और इन गांवों को पास के उपकेंद्रों से जोड़ भी दिया गया है। उपकेंद्रों पर नए विद्युतीकृत गांवों का बिजली लोड पड़ने पर उपकेंद्र ओवरलोड हो गए थे। लेकिन वहां पर गांवों की संख्या के अनुसार निर्धारित क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा कर बिजली सप्लाई बहाल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed