फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   अभिनंदन की रिहाई पर शहर में जश्न का माहौल

अभिनंदन की रिहाई पर शहर में जश्न का माहौल

Fri, 01 Mar 2019 11:48 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 01 Mar 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
अभिनंदन की रिहाई पर शहर में जश्न का माहौल
लखीमपुर खीरी। लड़ाकू विमान के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन की सकुशल भारत वापसी पर लोगों ने शहर में जमकर जश्न मनाया। लोगों ने सड़कों पर उतरकर जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। कुछ संगठनों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जुलूस निकाले।
विज्ञापन

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की जिला शाखा लखीमपुर ने सदर चौराहे पर इकट्ठा होकर पटाखे दागे और मिठाइयां बांटी। संगठन ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जुलूस भी निकाला। इस मौकेे पर महामंत्री हरीश्याम गुप्ता, आलोक रस्तोगी, सचिन गुप्ता कन्हैया, सचिन गुप्ता लाला, सोनू गुप्ता, गोपालजी गुप्ता, रमेश चंद्र गुप्ता, सोने लाल रस्तोगी, प्रिंस गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्रीचित्रगुप्त कायस्थ सभा के सदस्यों ने कुंवर खुशवक्तरॉय चौराहे पर इकट्ठा होकर जश्न मनाया। इस मौके पर मिठाइयां बांटी गईं और भारत माता जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। इस मौके पर अध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, अनिता निगम, रीना अस्थाना आदि बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी पर पूरे शहर मेें जश्न का माहौल दिखाई दिया। हर तरफ भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे गूंजते रहे। पटाखों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगाही। विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की वतन वापसी पर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह था। ग्रामीण यशोदानंदन मिश्र, दुर्गाप्रसाद वर्मा, नेकू अवस्थी, निर्दोश शुक्ला, सियाराम वर्मा, राम कैलास सोनी, सुधीर मिश्रा, अशोक मिश्रा, मुनेश प्रसाद शुक्ला सहित कई ग्रामीण प्राथमिक विद्यालय के पास एकत्र हुए और विंग कमांडर की रिहाई पर पटाखे दागे और मिठाइयां बांटी। नाचते-कूदते भारत माता की जय के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed