{"_id":"5c5c7e1fbdec22737c291378","slug":"41549565471-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली सुअर ने हमला कर किसान को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली सुअर ने हमला कर किसान को मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरधान। खेत में गन्ना छील रहे एक बुजुर्ग किसान पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। किसान की मौके पर मौत हो गई। काफी देर तक वह घर नहीं पहुंचे तो लोगों ने खेत पर जाकर देखा तो वह मृत अवस्था में पड़े थे। ग्रामीणों को देखकर गन्ने में बैठा जंगली सुअर भाग गया।
गुरुवार सुबह अटकोनवा निवासी 58 वर्षीय कृषक खेमकरन अपने खेत में गांव के अन्य लोगों के साथ गन्ना छीलने गए थे। कुछ देर बाद साथी किसान अगोला लेकर घर आ गए, लेकिन खेमकरन थोड़ी देर बाद आने की बात कहकर गन्ना छीलते रहे। इसी दरम्यान उन्हें अकेला पाकर गन्ने के भीतर छिपे बैठे जंगली सुअर ने हमला कर दिया और पैर में काट लिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर बाद जब वह घर न लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद कुछ ग्रामीण खेत की तरफ गए तो वहां का नजारा देख हतप्रभ रह गए। खेमकरन मृत अवस्था में पड़े थे, जबकि गन्ने के अंदर बैठा सुअर भाग निकला। सुअर के हमले की सूचना पर तमाम ग्रामीण मौके पर आ गए। गुस्साए ग्रामीणों ने आसपास के खेतों में सुअर की तलाश भी की लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। सूचना पर पहुंचे एसआई लोकेश ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। डीएफओ समीर कुमार ने बताया कि जंगली सुअर के हमले में ग्रामीण की मौत की सूचना मिली है। मामले की जानकारी कराई जा रही है।