फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मैकूपुर गांव के पास बाघिन ने छुट्टा गाय को बनाया निवाला

मैकूपुर गांव के पास बाघिन ने छुट्टा गाय को बनाया निवाला

Fri, 01 Feb 2019 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
मैकूपुर गांव के पास बाघिन ने छुट्टा गाय को बनाया निवाला

विज्ञापन
मैकूपुर गांव के पास बाघिन ने छुट्टा गाय को बनाया निवाला
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। मैलानी रेंज जंगल से सटे बांकेगंज कस्बे की आबादी से चंद कदमों की दूरी पर गुरुवार सुबह बाघिन ने एक छुट्टा गाय को अपना निवाला बना लिया। बाघिन उसे लाही के खेत से खींचकर गन्ने के खेत में ले गई। जहां उसका कुछ मांस खाने के बाद हट गई। गन्ना छिलाई करने गए मजदूरों ने गाय के अधखाए शव को देखकर शोर मचाया। सूचना पर वन कर्मियों और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। वन कर्मियों ने बाघिन द्वारा एक छुट्टा गाय को निवाला बनाने की पुष्टि की है। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज अंतर्गत महुरेना बीट जंगल के पास बसे बांकेगंज कस्बा और मैकूपुर में आबादी से महज चंद कदमों की दूरी पर लाही के खेत में चर रहीं छुट्टा गायों के झुंड को बाघिन ने दौड़ा लिया। इनमें से एक गाय को बाघिन ने दबोच लिया और उसे खींचकर श्रीपाल के गन्ने के खेत में ले गई। जहां उसके शरीर के पिछले हिस्से का मांस खाने के बाद कुछ दूरी पर बैठ गई। बृहस्पतिवार सुबह मजदूर गन्ना छिलाई करने पहुंचे तो गाय के अधखाए शव को देख शोर मचाया। इससे बाघिन दबे पांव गन्ने के खेत से निकलकर सूखी पड़ी छोटी नहर से होती हुई गन्ने में छिप गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने मौके पर बाघिन के पगचिह्न देखकर बाघिन द्वारा छुट्टा गाय का शिकार किए जाने की पुष्टि की है। वन कर्मियों फॉरेस्टर मोहम्मद उमर, राजेंद्र वर्मा का कहना है कि बाघिन दोबारा अपने शिकार के पास आ सकती है। उधर मौके पर पहुंची पुलिस और क्षेत्रीय लेखपाल रजनीश सिंह ने ग्रामीणों से अंधेरा होने पर उस ओर न जाने की बात कही है। ग्रामीणों का कहना कि यह बाघिन पिछले एक माह इसी इलाके में अपने दो शावकों के संग सक्रिय है।

--------
बफरजोन के मैलानी रेंज की महुरेना बीट जंगल से सटे बांकेगंज कस्बा के मैकूपुर गांव आबादी के पास बाघिन द्वारा एक छुट्टा गाय का शिकार किए जाने की सूचना मिली है। वन कर्मियों की टीम बाघिन और शावकों की निगरानी में लगाई गई है। ग्रामीणों से सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

-डॉ अनिल कुमार पटेल, उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व, बफरजोन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed