{"_id":"5c35e41abdec2257057f3ba0","slug":"41547035674-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्म पर मुहर लगाकर किसानों से सैकड़ों रूपये वसूले, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्म पर मुहर लगाकर किसानों से सैकड़ों रूपये वसूले, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फार्म पर मुहर लगाकर किसानों से रुपये वसूले, हंगामा
लखीमपुर खीरी। फसल ऋण मोचन योजना के तहत कर्जामाफी के लाभ से वंचित किसानों से दोबारा ऑफलाइन आवेदन पत्र जमा कराए जा रहे हैं, जिसके लिए राजकीय कृषि बीज भंडार पर हेल्प डेस्क बनाई गई है। बुधवार को हेल्पडेस्क सेंटर परिसर में ही कुछ लोग काउंटर लगाकर फार्म बेचने लगे, जिन्होंने फार्म पर मुहर लगाकर किसानों से 200 से 250 रुपये तक वसूल लिए। कुछ किसानों ने विरोध किया, जिसके बाद विवाद बढ़ने पर किसानों ने हंगामा कर दिया। खुद को घिरता देख आरोपी फार्म विक्रेता ने कुछ किसानों को रुपये वापस किए और मौके से खिसक गया।
किसानों से पहले ऑनलाइन आवेदन जमा कराए गए थे, लेकिन सरकार ने इस बार ऑफलाइन यानि हार्डकॉपी में आवेदन मांगे हैं। लिहाजा हेल्प डेस्क सेंटर पर किसानों की भीड़ उमड़ने लगी है, जिससे यहां पर दलाल भी सक्रिय हो गए हैं। जो दो रुपये कीमत वाले फार्म पर ऋण मोचन योजना की मुहर लगाकर 200 से 250 रुपये तक में बेचने लगे। बुधवार को दोपहर में कुछ किसानों ने इसका विरोध किया, तो आरोपी फार्म विक्रेता ने किसानों को बरगलाने का प्रयास किया। इस पर किसान भड़क गए, जिससे सेंटर पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। किसानों ने मीडिया और अधिकारियों को इसकी खबर कर दी, जिससे बैकफुट पर आए फार्म विक्रेता ने कुछ किसानों को रुपये वापस किए और मौके से खिसक गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान हेल्पडेस्क पर तैनात कर्मचारी कुछ भी बोलने से बचते रहे।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में है, जिसकी जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। किसान ऋण मोचन से संबंधित शिकायत का प्रारूप वेबसाइट यूपीकिसानकर्जराहत डाट यूपीएसडीसी डाट जीओवी डाट इन से प्राप्त कर सकते हैं। हेल्प डेस्क पर शिकायतें निशुल्क दर्ज की जाती है। यदि कोई पैसे की मांग करता है, तो सीधे हमसे शिकायत करे। - सत्येंद्र प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन