{"_id":"5c35d8debdec2257043b8c27","slug":"41547032798-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजाज की चीनी मिलों को गन्ना मंत्री का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजाज की चीनी मिलों को गन्ना मंत्री का अल्टीमेटम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। प्रदेश के चीनी विकास एवं गन्ना राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार सुरेश राणा ने कहा है कि इस जिले में बजाज ग्रुप की चीनी मिलों को छोड़कर सभी चीनी मिलों ने गन्ना किसानों का पिछले वर्ष का बकाया भुगतान कर दिया है और नए सत्र का भी भुगतान कर रही हैं। 20 जनवरी तक पूरा भुगतान न होने पर बजाज ग्रुप की चीनी मिलों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
नगर में राज्य बाल अधिकार आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य भाजपा नेत्री डॉ. प्रीति के आवास पर उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि प्रदेश में जब सरकार बनी थी तब सपा सरकार के कार्यकाल का 4000 करोड़ रुपया चीनी मिलों पर बकाया था जो भुगतान कराया गया। सपा शासनकाल में 18000 करोड़ का गन्ना खरीदा गया, जबकि भाजपा सरकार बनी तो 33000 करोड़ रुपये का गन्ना खरीदा गया। सरकार ने चीनी मिलों को सॉफ्ट लोन देकर गन्ने का भुगतान कराया है। बजाज ग्रुप की सीसी क्रेडिट लिमिट न बनने के कारण ही भुगतान नहीं हुआ है। बजाज और सिंभावली ग्रुप की चीनी मिलें भुगतान में पीछे हैं।
गन्ना मंत्री ने कहा प्रदेश में कैंप लगाकर 70 लाख से अधिक लोगों के विद्युत कनेक्शन कराए गए हैं। प्रयागराज के कुंभ मेले को 45100 करोड़ रुपये से सजाकर सुविधाएं प्रदान की गई हैं। श्रीराम नगरी अयोध्या में दिवाली को देश-विदेशों से भी देखा गया, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में होली खेलकर इस देश की सांस्कृतिक विरासत कायम की है। प्रधानमंत्री मोदी ने आयुष्मान योजना के अंतर्गत पांच लाख रुपये तक के इलाज की व्यवस्था की है जो बिना किसी जाति धर्म के सबका साथ सबका विकास नारा साकार कर रही है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में डॉ. प्रीति द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर लिखी पुस्तक का गन्ना मंत्री ने विमोचन किया। राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के जिलाध्यक्ष अंजनी दीक्षित ने गन्ना किसानों के भुगतान एवं अन्य समस्याओं के संबंध में ज्ञापन दिया। संचालन रमेश पांडे ने किया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, गन्ना समिति के पूर्व अध्यक्ष ईश्वरदीन वर्मा, सुरजनलाल वर्मा, सेवानिवृत्त एडीएम शिवरतन लाल वर्मा, आशीष पांडे, गन्ना समिति के पूर्व संचालक रामराखन बाजपेई, द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, अनुराग गुप्ता आदि मौजूद रहे।