फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बुखार का कहर जारी, पांच बच्चे भर्ती, एक लखनऊ रेफर

बुखार का कहर जारी, पांच बच्चे भर्ती, एक लखनऊ रेफर

Fri, 07 Sep 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
बुखार का कहर जारी, पांच बच्चे भर्ती, एक लखनऊ रेफर
बुखार का कहर जारी, पांच बच्चे भर्ती
विज्ञापन

सीएमओ ने आईसीयू पहुंचकर बच्चों का जाना हाल
एईएस प्रभावित एक बच्चा लखनऊ हुआ रेफर

अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। बुखार का कहर जिले में जारी है। रोजाना बुखार पीड़ित बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। शुक्रवार को भी पांच बच्चे चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती हुए। सीएमओ डॉ.मनोज अग्रवाल ने आईसीयू वार्ड जाकर भर्ती बच्चों का हाल जाना। वहीं एक ही हालत गंभीर होने के कारण उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया।
बुखार आने पर सदर तहसील क्षेत्र के गांव पटना निवासी डालचंद ने पांच वर्षीय पुत्र राहुल, बेल्होरा निवासी सुत्तन लाल ने आठ वर्षीय पुत्र विकास, खीरी निवासी राजेश कुमार ने 11 वर्षीय पुत्री निशा, धौरहरा के देवीपुरवा निवासी राजेंद्र कुमार ने नौ वर्षीय पुत्री रेखा एवं नेपाल के जिला कैलाली के कस्बा जोशीपुर निवासी अली हसन ने छह माह की पुत्री शमा को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया है। वहीं राहुल में एईएस की संभावना लगने पर उसे आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया था, लेकिन सुधार न होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


7 एलकेएच 11
आईसीयू पहुंचे सीएमओ

बुखार पीड़ित बच्चों को देखने के लिए सीएमओ डॉ.मनोज अग्रवाल शुक्रवार को आईसीयू में पहुंचे। उन्होंने भर्ती बच्चों का हाल जाना और दी जा रहीं दवाओं के साथ जांच रिपोर्ट देखी और घरवालों से दवाओं आदि के मिलने की जानकारी ली। सीएमओ ने सीएमएस डॉ.आरके वर्मा से दवाओं की उपलब्धता आदि के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिल्ड्रन और आईसीयू वार्ड में भर्ती बच्चों को देखने के लिए शुक्रवार को वहां पर गया था, चिल्ड्रन वार्ड में जो बच्चे भर्ती हैं वह बुखार के साथ साथ अन्य बीमारियों से भी ग्रसित हैं। वहीं आईसीयू वार्ड में एक बच्चे की हालत गंभीर होने के कारण उसे लरेफर कर दिया गया है। डॉ.मनोज अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed