{"_id":"5b8835ce42c7924656043b4d","slug":"41535653326-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ते के काटने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्ते के काटने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुत्ता के काटने ते बाद अक्सर मानसिक संतुलन बिगड़ने से परेशान थाना फरधान क्षेत्र के गांव सैदापुर भाऊ निवासी 29 वर्षीय धर्मेंद्र यादव ने बुधवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव सैदापुर भाऊ निवासी ब्रम्हादीन के पुत्र धर्मेंद्र यादव ने बुधवार की रात घर के बाहरी हिस्से में बने कमरे की छत में पड़े कुंडे में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह घर वाले सोकर उठे तो उसे लटकता पाया। मृतक के चाचा राजेंद्र यादव ने बताया घर में धर्मेंद्र से किसी से कोई विवाद नहीं हुआ। करीब छह महीने पहले गांव में ही एक कुत्ते ने उसे काट लिया था, तब से उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। हालत यह थी कि वह किसी छोटी बात पर बहुत गुस्सा हो जाता था और कभी बिल्कुल गुमशुम रहता था। राजेंद्र ने बताया कि वह रात करीब दो बजे उठे तो देखा कि धर्मेन्द्र घर के बाहर टहल रहा है। पूछने पर उसने बताया कि गर्मी ज्यादा लग रही थी, इसीलिए बाहर आ गया। इसके बाद राजेंद्र सोने चले गए। सुबह उठे तो उसे फांसी के फंदे में लटकता पाया। मृतक अपने पीछे बीवी और डेढ़ साल के बेटे को छोड़ गया।