{"_id":"5b85970442c7924661545149","slug":"41535481604-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई जनसेवा केंद्रों की आईडी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई जनसेवा केंद्रों की आईडी जब्त
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कई जनसेवा केंद्रों की आईडी जब्त
विभिन्न अनियमितताओं के चलते हुई कार्यवाई
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर/महेवागंज। शिकायतों और अनियमितताओं के चलते आधा दर्जन जनसेवा केंद्रों की आईडी बंद कर दी गई है।
एनआईसी के प्रभारी अधिकारी अनुज वर्मा ने बताया कि गांव और कस्बों में लोगों की सुविधा के लिए जनसेवा केंद्र खुले हैं। इन केंद्रों को कुछ दुकानदार गलत तरीके से संचालित कर रहे थे। जांच में कई जनसेवा सीएससी केंद्र आवंटित स्थान से अंयत्र चलते मिले। वहीं दुकान पर आवश्यक हार्डवेयर-सॉफ्टवेयर, बोर्ड पर मूल्य सूची और रिकार्ड भी अधूरा था। कुछ केंद्रों पर निर्धारित शुल्क से अधिक रुपये वसूले जाने आदि की शिकायत सामने आने पर मथना, बहदौर, गोला, मनिकापुर, रुद्रपुर खुर्द और रामापुर समेत छह केंद्रों के संचालकों को नोटिस दी गई थी। जवाब उचित नहीं मिलने पर इन केंद्रों की आईडी बंद कर दी गई है।