फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   जवानों को रक्षासूत्र बांधकर छात्राओं ने देशरक्षा का लिया वचन

जवानों को रक्षासूत्र बांधकर छात्राओं ने देशरक्षा का लिया वचन

Sat, 25 Aug 2018 06:24 PM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
जवानों को रक्षासूत्र बांधकर छात्राओं ने देशरक्षा का लिया वचन
25 एलकेएच 5,6, 15,22
विज्ञापन

जवानों को रक्षासूत्र बांधकर छात्राओं ने देश की रक्षा का लिया वचन
स्कूल और कॉलेजों में शनिवार को मना रक्षाबंधन पर्व
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। रविवार को अवकाश होने के कारण स्कूल, कॉलेजों में रक्षाबंधन का पर्व शनिवार को मनाया गया। छात्राओं ने एसएसबी कैंप पहुंचकर जवानों को रक्षासूत्र बांधकर मुंह मीठा कराया और देशरक्षा का वचन लिया। स्कूलों में भी बहनों ने भाइयों को तिलककर राखी बांधी।
आवास विकास कॉलोनी स्थित डॉ.हेडगवार सरस्वती शिशु मंदिर की छात्राएं शनिवार को मझराफार्म स्थित एसएसबी 70वीं वाहिनी परिसर पहुंचीं। वहां जवानों को रक्षासूत्र बांधकर मीठा खिलाकर देशरक्षा का वचन लेकर उनके दीर्घायु की कामना की। इस दौरान प्रभारी कमांडेंट आलोक कुमार सिंह, उप कमांडेंट अजय पांडे एवं अधिकारी और जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन

सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने तृतीय वाहिनी परिसर पहुंचकर अधिकारियों और जवानों को राखी बांधी। प्रभारी कमांडेंट एमब्रोजन सिंह ने कहा कि बहनों ने राखी बांधकर घर से दूर होने के बावजूद घर की कमी नहीं महसूस होने दी। इस दौरान डॉ.पल्लवी तलेसर, प्रधानाचार्य शिप्रा बाजपेई एवं जवान मौजूद रहे। स्कालर्स वर्ल्ड स्कूल में छात्राओं ने छात्रों को राखी बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की। प्रबंधक अमर तोलानी ने छात्र एवं शिक्षका शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं दी। हैपी डेज स्कूल में बहनों ने भाइयों को तिलककर राखी बांधी। भाइयों ने बहनों को उनकी रक्षा करने का वचन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........
25 एलकेएच 7
पौधों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के छात्र छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए रक्षाबंधन पर्व को पर्यावरण सुरक्षा बंधन के रूप में मनाया। छात्रों ने कॉलेज के पौधों को राखी बांधकर पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही बिजली बोर्ड ,नल एवं वाहनों में राखी बांधकर बिजली, पानी सहित डीजल, पेट्रोल को बचाने का संकल्प दिलाया। कॉलेज के विशाल सेठ एवं लेखनी सेठ ने छात्राओं को अन्य लोगों को भी रक्षाबंधन पर्व को पर्यावरण सुरक्षा बंधन के रूप में मनाने के लिए जागरूक करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि ऐसा करके ही हम ग्रीन इंडिया का सपना पूरा कर सकते हैं। इस दौरान शिक्षक बद्री विशाल पांडे, मनींद्र भूषण मिश्र, लवकुश शुक्ला, नितीश खन्ना, विनीत वर्मा, रवींद्र दीक्षित, हर्षित सिंह राठौर, सर्वेश अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।
रक्षाबंधन के साथ बना संस्कृत दिवस
सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज में रक्षाबंधन के साथ संस्कृत दिवस भी मना। कार्यक्रम का उद्घाटन मां सरस्वती का पूजन कर हुआ। शिक्षिका उमा त्रिवेदी एवं अनुराधा दुबे ने छात्राओं को त्योहार की महत्ता, पवित्रता एवं पौराणिकता की जानकारी दी। प्रधानाचार्य शिप्रा बाजपेई ने छात्राओं को पाश्चात्य सभ्यता का अंधानुकरण न करके अपने त्योहारों को परंपरा के अनुसार मनाने की प्रेरणा दी। इस मौके पर राजेश दीक्षित, पंकज कृष्ण शास्त्री, डॉ.राकेश माथुर आदि लोग मौजूद रहे।

25 एलकेएच 15
एसएसबी जवानों को 51 बहनों ने बांधी राखी
बेलरायां। सीमा जागरण मंच के तत्वाधान में शनिवार को एसएसबी तृतीय वाहिनी की डांगा चौकी पहुंची बहनों ने एसएसबी अधिकारियों और जवानों की कलाई पर राखी बांधी। उनका मुंह मीठा कराया। असिस्टेंट कमांडेंट विद्यासागर ने कहा कि यह रक्षासूत्र मात्र एक धागा नहीं है। यह भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। सीमा जागरण मंच के जिला अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि जवान अपने घर से कोसों दूर सीमा पर रहकर देश की सुरक्षा के लिए हर समय तैयार रहते हैं। ऐसे में बहनों द्वारा बांधा गया रक्षासूत्र उन्हें घर से दूर होने की कमी का एहसास नहीं कराएगा। इस दौरान रमाशंकर पांडेय, अमरेश, अवधेश विश्वकर्मा, कलित महाराज, डॉ. सुनील सत्यार्थ आदि मौजूद रहे।



25एलकेएच 01, 02
रक्षाबंधन आज: कलात्मक राखियों से सजा बाजार
भाई की कलाई सजाने को सुंदर राखियां खरीदने की होड़
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। भाई-बहन का स्नेह पर्व रक्षाबंधन आज है। शहर के बाजार में शनिवार को खासी रौनक रही। कलात्मक राखियों से पूरा बाजार सजा रहा। शहर के हर गली मोहल्ले में राखियों की दुकानें सजी रहीं। सड़क किनारे लगी राखियों की दुकानों पर महिला खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। भाइयों की कलाई पर बांधने के लिए कलात्मक राखियां खरीदने की महिलाओं में होड़ लगी रही। बाजार में इस बार एक से बढ़कर एक सुंदर राखियां उपलब्ध हैं। राजस्थानी, गुजराती राखियों के साथ-साथ चांदी और सोने की कलात्मक राखियां भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हैं।
------------
इकोफ्रेंडली राखियों की मांग ज्यादा
बाजार में दो रुपये से लेकर दस हजार रुपये तक की राखियां बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इस बार सराफा दुकानों और बड़े शो रूम, सोने और चांदी की बनी आकर्षक राखियां खरीदने वालों की संख्या बढ़ी है। फुटपाथ पर धागा, बनारसी गोटा, कागज, काटन, बांस और लकड़ी से बनी सामान्य लेकिन कलात्मक राखियों की मांग ज्यादा है। इकोफ्रेंडली यह राखियां अधिकांश महिलाओं की पहली पसंद हैं, जो दो रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक में बाजार में उपलब्ध हैं। इन इकोफ्रेंडली राखियों की बिक्री ज्यादा हो रही है।
--------------
खूबसूरत राखी के साथ पूजन सामग्री भी
दूर दराज रहने वाले भाइयों को भेजने के लिए राखियों के साथ पूजन सामग्री के आकर्षक पैक भी बाजार में उपलब्ध है। बेहद आकर्षक ढंग से सुसज्जित इस गिफ्ट पैक में दो खूबसूरत राखियों के साथ रोली, चंदन, अक्षत, गंगाजल, मिश्री आदि पैक किया गया है। बाहर भेजने के लिए महिलाओं में यह गिफ्ट पैक पहली पसंद रहीं। एक राखी विक्रेता ने बताया कि एक सप्ताह पहले तक पूजा सामग्री वाले पैक के साथ राखियों की बिक्री ज्यादा हुई। अब महिलाएं केवल कलात्मक राखियां खरीद रही हैं।

----------
25एलकेएच 03, 04

सजीं मिठाई और सिंवइयों की दुकानें, खूब हुई बिक्री
रक्षाबंधन के एक दिन पहले ही शहर में मिठाइयों की दुकानें सज गई है। शनिवार को पूरे दिन जमकर मिठाइयों की बिक्री हुई। बारिश के बावजूद मिठाई विक्रेताओं ने अपनी दुकानों के सामने पंडालों में मिठाइयां सजाईं। सुबह से लेकर शाम तक मिठाइयों की खूब बिक्री हुई। इसके साथ ही सेवइयों और सूतफेनी भी बाजार में खूब बिकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed