फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   अटल की याद में श्रद्धांजलि सभाओं को सिलसिला जारी

अटल की याद में श्रद्धांजलि सभाओं को सिलसिला जारी

Sat, 18 Aug 2018 11:46 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
अटल की याद में श्रद्धांजलि सभाओं को सिलसिला जारी
18एलकेएच 06, 07, 204, 402, 404, 405
विज्ञापन

अटल की याद में श्रद्धांजलि सभाओं को सिलसिला जारी
क्रासर.....
गुरुगोविंद सिंह चौक पर दिए जलाकर दी श्रद्धांजलि
क्रासर........
कई संगठनों ने जगह-जगह निकाले कैंडिल मार्च
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेई के निधन के दो दिन बाद भी जिला सदमे में हैं। लोग शोक से उबर नहीं पाए हैं। शनिवार को भी जिले भर में श्रद्धांजलि सभाओं का तांता लगा रहा। शहर के लोगों ने गुरु गोविंद सिंह चौक पर हजारों दिए जलाकर अटल जी को श्रद्धांजलि दी। सौजन्या चौक, चित्रगुप्त चौराहा और रोटरी चौराहे पर लोगों ने कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि दी।
गुरुगोविंद सिंह चौक पर शहर के लोगों ने इकट्ठा होकर दिए जलाए और दो मिनट मौन रखकर अटल जी को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सदर विधायक योगेश वर्मा भी मौजूद रहे। विश्व हिंदू परिषद और बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने टीचर्स कालोनी में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामसेवक शर्मा के आवास पर शोक सभा की। सत्यमेव जयते संस्था और हरिओम सामाजिक संस्था ने कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। जनस्वास्थ्य रक्षकों ने भी अटलजी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। लखीमपुर रोडवेज डिपो कर्मचारियों ने शुक्रवार की शाम कैंडिल मार्च निकालकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई को श्रद्धांजलि दी। इसमें एआरएम एसपी सिंह, केंद्र प्रभारी कमलेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

खीरी टाउन। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन पर श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी रहा। नगर पंचायत अध्यक्ष के पति राम बहादुर, अश्वनी शर्मा, लकी मिश्रा, रोहित अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मितौली। अधिवक्ता संघ मितौली के अध्यक्ष सतीश चंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के निधन पर शोकसभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
गोला गोकर्णनाथ। लखीमपुर रोड स्थित शहनाई गेस्ट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष शरद बाजपेयी, विधायक अरविंद गिरि, जिला महामंत्री अनुराग मिश्र, पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल सहित जन प्रतिनिधियों ने शोक सभा की। गेस्ट हाउस से नगर वासियों के साथ हाथों में जली हुई मोमबत्ती लेकर सदर चौराहा आए और अशोक स्तंभ के चबूतरे पर अटल जी की याद में मोमबत्तियां जलाईं। इंदिरा पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। श्रीधर्मादा समिति गौशाला में भाजपा नेता विजय शुक्ल रिंकू, ठाकुर प्रसाद गंगवार मुन्नालाल अवस्थी आदि ने शोकसभा की।
सर्राफा कमेटी, गोला व्यापार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नगर में कैंडिल मार्च निकाला और अटल जी को श्रद्घा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर एसडीएम अखिलेश यादव, सीओ अभिषेक प्रताप, विजय माहेश्वरी, विश्वनाथ सिंह, दीपेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। समाजसेवी वरुण अग्रवाल के आवास पर हिंदू युवा वाहिनी, भाजपा मजदूर मिस्त्री महासंघ की शोकसभा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को श्रद्धांजलि दी गई।
संपूर्णानगर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के निधन पर संपूर्णानगर के बसही बाजार पूरे दिन बंद रहा। व्यापारियों ने दुर्गा मंदिर पर शोकसभा का आयोजन किया।
जंगबहादुरगंज। केन ग्रोवर्स इंटर कालेज में शोकसभा आयोजित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। व्यंग्यकार श्रीकांत सिंह ने कहा अटल जी के शब्दों में जीवन दर्शन एवं जीवंतता उनकी कालजयी कविताओं के रूप में आशीष के समान रहेंगी।
मझगईं। शिव मंदिर परिसर में सर्वधर्म शोकसभा आयोजित की गई। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पूरे कस्बे में कैंडिल मार्च निकाला।
पलियाकलां। श्री महाराजा अग्रसेन युवक समिति एवं श्री महाराजा अग्रसेन महिला समिति ने अग्रसेन भवन में शोक सभा का आयोजन किया। शोकसभा में अग्रसेन महिला समिति की अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री कुन्ता अग्रवाल ने अटल बिहारी बाजपेई के जीवन पर प्रकाश डाला। उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखा।

मोहम्मदी। नगर के पीडी भारतीय इंटर कॉलेज में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा में चेयरमेन संदीप मेहरोत्रा, सौरभ गुप्ता, अमित भसीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed