फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पेयजल की गुणवत्ता पर हुईं प्रतियोगिताएं

पेयजल की गुणवत्ता पर हुईं प्रतियोगिताएं

Thu, 28 Dec 2017 12:12 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
पेयजल की गुणवत्ता पर हुईं प्रतियोगिताएं
मोहम्मदी।
विज्ञापन

कस्बे के पीडी भारतीय इंटर कॉलेज में जिला विज्ञान क्लब लखीमपुर खीरी के तत्वावधान में स्वच्छ पेयजल की गुणवत्ता, परीक्षण, उपयोग, सुरक्षित भंडारण और जल स्रोतों का संरक्षण विषय पर वैज्ञानिक व्याख्यान एवं जागरूकता कार्यक्रम के तहत भाषण, क्विज और पोस्टर प्रदर्शनी आयोजित की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसडीएम स्वाती शुक्ला और विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा एवं प्रबंधक जगदीश चंद्र गुप्ता रहे।
इस मौके पर एसडीएम स्वाती शुक्ला ने सभी प्रतिभागी बच्चों से कहा कि हमें जल का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। यह जागरूकता समाज में बच्चे ही ला सकते हैं। इस आयोजन के लिए उन्होंने जिला विज्ञान क्लब का आभार जताया। बाद में उन्होंने पोस्टर प्रतियोगिता का अवलोकन करते हुए बच्चों के प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन

जिला समन्वयक सुनील कुमार मिश्रा ने पेयजल के भंडारण और उसकी गुणवत्ता के विषय में तमाम सरल उपाय बताए। उन्होंने रैन वॉटर हार्वेस्टिंग और वृक्षारोपण की सहायता से जल स्रोतों के संरक्षण के उपाय बताए। उन्होंने क्विज प्रतियोगिता में बच्चों से जल संरक्षण से संबंधित प्रश्न पूछे। इसके अलावा अनुभूति गुप्ता और डॉ. केके दीक्षित ने बच्चों को जल संरक्षण के उपाय बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आयोजित भाषण प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में जेपी की गरिमा सिंह प्रथम, पीडी के अंकुर शुक्ला द्वितीय तथा युग निर्माण की सबा तृतीय, सीनियर वर्ग में पीडी की रोशनी गुप्ता प्रथम, जीजीआईसी की वैशाली द्वितीय और युग निर्माण की नुजरा तृतीय स्थान पर रहीं।
पोस्टर प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में जेपी प्रथम, दून पब्लिक स्कूल द्वितीय तथा पीडी कॉलेज तृतीय, जबकि सीनियर वर्ग में तीनों स्थानों पर पीडी कॉलेज का दबदबा रहा। क्विज प्रतियोगिता जूनियर में जेपी कॉलेज प्रथम, युग निर्माण द्वितीय तथा पीडी कॉलेज तीसरे पायदान पर रहा, जबकि विज्ञान क्विज प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में युग निर्माण प्रथम, पीडी कॉलेज द्वितीय तथा जेपी कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। निर्णायक मंडल में नैनेश गुप्ता, आशीष मिश्रा और राम मोहन द्विवेदी मौजूद रहे। कला शिक्षक नितिन गुप्ता का पोस्टर प्रतियोगिता में विशेष योगदान रहा। तीनों प्रतियोगिताओं के दोनों वर्गों में प्रथम स्थान पर रहे बच्चों को प्रबंधक जगदीश चंद्र गुप्ता ने पांच पांच सौ रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य एसएन वर्मा तथा संचालन अंग्रेजी प्रवक्ता विनोद श्रीवास्तव ने किया। इससे पूर्व अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन किया और विद्यालय के शिक्षकों ने वैज अलंकरण कर अतिथियों का स्वागत किया। कॉलेज के बच्चों ने स्वागत गीत और सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
इस मौके पर डॉ. केके दीक्षित, लालचंद्र कनौजिया, बीना कुमारी, मनोज खरे, किरन शुक्ला, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed