{"_id":"5a044e9f4f1c1bd7538bc447","slug":"41510231711-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डान बास्कों ने छह- दो से जीता फुटबॉल टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डान बास्कों ने छह- दो से जीता फुटबॉल टूर्नामेंट
Updated Thu, 09 Nov 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
सीबी सिंह गौर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में हो रहे फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच डॉन बास्को के नाम रहा। डॉन बास्को की टीम ने छह-दो से सीबी सिंह गौर टीम को मात दी।
सीबी सिंह गौर कॉलेज के मैदान में बृहस्पतिवार को हुए फुटबॉल के फाइनल टूर्नामेंट में डॉन बास्को व सीबी सिंह गौर टीम में भिड़ंत हुई। पहले हाफ में दोनो टीमें दो-दो गोल करके बराबरी पर रहीं। दूसरे हाफ में डॉन बास्को टीम के खिलाड़ी प्रखर वर्मा, पवन मिश्रा, अविरल मिश्रा, मिग्रांक गहोई और आकाश सिंह ने लगातार एक-एक गोल करके चार गोल दागकर छह-दो से फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच अपने नाम किया।। इस दौरान कॉलेज प्रशासन ने विजेता टीम के छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सहित शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन