फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पहले दिन ओयल से भरा गया अध्यक्ष के लिए पर्चा

पहले दिन ओयल से भरा गया अध्यक्ष के लिए पर्चा

Sat, 04 Nov 2017 10:33 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
पहले दिन ओयल से भरा गया अध्यक्ष के लिए पर्चा
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव में नामांकन के पहले दिन ओयल नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए केवल एक नामांकन फार्म बिका और दाखिल किया गया। लखीमपुर नगर पालिका में छह नामांकन फार्म बिके हैं, लेकिन एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ। खीरी टाउन नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए 12 नामांकन फार्म बिके, लेकिन जमा एक भी नहीं हुआ। वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन फार्म लेने वालों की भीड़ उमड़ी, जिन्हें लाइन लगाकर फार्म बिक्री की गई। सभी नामांकन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस मुस्तैद रही। एडीएम उमेश नारायण पांडेय ने कलक्ट्रेट और तहसील में बने नामांकन स्थलों का निरीक्षण किया।
सदर तहसील में ओयल नगर पंचायत के लिए बने नामांकन स्थल पर शनिवार को अध्यक्ष पद के लिए प्रदीप कुमार गुप्ता उर्फ सोनू ने एक फार्म खरीदा, जिसे भरने के बाद जमा किया। वार्ड सदस्य पद के लिए पहले दिन 30 फार्म बिके हैं। वहीं कलक्ट्रेट में लखीमपुर नगर पालिका के लिए बने नामांकन स्थल से अध्यक्ष पद के छह नामांकन फार्म बिके, जिसमें दो सेट सपा उम्मीदवार उमा कटियार, तीन सेट निर्दलीय उम्मीदवार लता वाजपेयी और एक सेट मुन्नी देवी ने खरीदा है। खीरी टाउन नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के 12 फार्म बिके, जिसमें दो सेट शमीम बानो, दो सेट शगुफ्ता, दो सेट नरगिस बेगम, दो सेट उस्मानिया खातून, दो सेट नजमा, एक-एक सेट हुमैरा और सफीका खातून ने खरीदा है।
विज्ञापन

धौरहरा। तहसील में बने नामांकन स्थल से अध्यक्ष पद के लिए 14 नामांकन फार्म बिके, जिसमें सरोजनी मिश्रा, सुषमा चौरसिया, सुंदरी, सुल्ताना बेगम ने एक-एक सेट, नजमा खान, सना खान, सुहेला खान, सलमा और साफिया ने दो-दो सेट नामांकन फार्म खरीदे हैं। एआरओ रमेश चंद्र मौर्या ने बताया कि पहले दिन कोई नामांकन जमा नहीं किया गया है। सदस्य पद के लिए 38 फार्म बिके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन तहसील परिसर में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के दो और सदस्य पद के 34 लोगों ने नामांकन फार्म खरीदे हैं। निर्वाचन अधिकारी योगानंद पांडे से जफरउल्ला खां और रेखा गुप्ता ने एक-एक सेट खरीदा। वहीं सदस्य पदों के लिए 34 नामांकन फार्म बिके। मैलानी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन फार्म बिके, जिसमें रामकिशुन और बीरू ने एक-एक फार्म खरीदा है।
पलियाकलां। तहसील परिसर में बने नामांकन स्थल से अध्यक्ष पद के लिए चार फार्म बिक्री हुए, जिसमें आलोक मिश्रा ने दो सेट, उनकी पत्नी अनामिका मिश्रा ने एक सेट और अशोक कुमार ने एक सेट खरीदा है, जबकि वार्ड सदस्य पद के लिए 61 फार्म बिके। सुरक्षा के लिए कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही।
मोहम्मदी। नगर पालिका परिषद मोहम्मदी के अध्यक्ष पद पर नामांकन के पहले दिन पांच नामांकन फार्म बिके। निर्वाचन अधिकारी मायाशंकर यादव ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए संदीप मेहरोत्रा ने दो, अजीज मंसूरी ने दो और जफर मंसूरी ने एक फार्म खरीदा है। वहीं वार्ड सदस्य पद के लिए 63 नामांकन पत्र बिके।
बरवर। नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए पहले दिन छह नामांकन फार्म बेचे गए। आरओ राकेश कुमार ने बताया कि एक सेट हिकमतुल्ला, दो सेट सैय्यद यूसुफ हसन, एक सेट अनुराग कुमार और नरवीर सिंह कुशवाहा ने दो सेट खरीदे हैं, जबकि वार्ड सदस्य पद के लिए 18 लोगों ने फार्म खरीदे। यह जानकारी आरओ विद्याप्रकाश शर्मा ने दी।

निघासन। सिंगाही नगर पंचायत के लिए तहसील में नामांकन स्थल बनाया गया, जहां पहले दिन अव्यवस्थाएं हावी रहीं। बैंक बंद होने की बात कह कई प्रत्याशियों को फार्म नहीं दिया गया। वह लोग मायूस होकर घर लौट गए। दो बजे के बाद फार्म बिक्री शुरू हुई, जिससे अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन फार्म नहीं बिक सका। सिर्फ वार्ड सदस्य पद के लिए मात्र पांच फार्म बिके। निर्वाचन अधिकारी अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि भीड़ न हो, जिसके लिए दो कमरों में सदस्य पद के नामांकन के लिए एआरओ लगाए गए। शायद अवकाश होने की वजह से लोग नहीं आए, जिससे पहले दिन कम ही नामांकन फार्म बिक सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed