{"_id":"59e243ea4f1c1b6e548b74da","slug":"41508000746-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन पर पड़े तार से बुजुर्ग महिला को लगा करंट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन पर पड़े तार से बुजुर्ग महिला को लगा करंट, मौत
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी।
शौच के लिए खेतों की ओर जा रहीं गांव देउवापुर निवासी 60 वर्षीय शांती देवी गांव में ही टूटे पड़े तार से करंट की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पुत्र ने गांव निवासी एक उपभोक्ता के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
गांव देउवापुर निवासी परशुराम ने बताया कि गांव निवासी एक व्यक्ति ने नंगा तार बांस की बल्ली के सहारे नर्सरी से खींचकर अपने घर तक ले गया है। यह तार कई दिनों से जमीन पर पड़ा है। इससे कई लोगों को करंट लग चुका है। गांव के कई लोगों ने उस व्यक्ति से तार ऊंचाई पर बांधने के लिए कहा, लेकिन उसने तार नहीं बंधा। शनिवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे उसकी मां शांती देवी शौच के लिए जा रही थी। आंख से कम दिखाई पड़ने के कारण उनका पैर जमीन पर पड़े तार से करंट की चपेट में आ गई। महिला की चीखपुकार पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और मां को बचाने की कोशिश की, लेकिन इससे पहले ही मां शांती देवी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसआई केबी सिंह ने बताया कि मृतका के पुत्र ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।