{"_id":"5ec59e600210e81b36bf259449d3c2ae","slug":"40-thousand-cleanup-workers-the-decision-to-recruit-big-gift-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 हजार सफाई कर्मियों की भर्ती का निर्णय बड़ा तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 हजार सफाई कर्मियों की भर्ती का निर्णय बड़ा तोहफा
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 02 Dec 2015 07:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने 40 हजार सफाई कर्मियों की भर्ती का निर्णय लेकर वाल्मीकि समाज को एक बड़ा तोहफा दिया है। इससे वाल्मीकि समाज के लोगों में खुशी है। उन्होंने बताया कि 14 और 15 नवंबर को चंदन लाल वाल्मीकि का लखनऊ में स्वच्छकार एकता और अधिकार सम्मेलन का आयोजन सफल रहा। इस सम्मेलन में 40 हजार भर्ती की मांग की गई। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कैबिनेट में निर्णय लेकर वाल्मीकियों के रोजगार का बड़ा फैसला किया हैै।
सपा के पूर्व अध्यक्ष शशांक यादव ने कहा कि इससे पहले भी समाजवादी पार्टी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश, सबसे ज्यादा विधायक/ सांसद के टिकट देकर वाल्मीकि समाज को राजनीतिक रूप से मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि चंदन लाल वाल्मीकि ने स्वच्छकारों में राष्ट्रीय स्तर पर एकता की मिसाल कायम की है। समाजवादी पार्टी हमेशा वाल्मीकियों और सफाई मजदूरों की हमदर्द रही। वाल्मीकियों में बढ़ती बेरोजगारी को खत्म करने के लिए 40 हजार संविदा सफाई कर्मचारियों की भर्ती का फैसला किया गया है।
चंदन लाल वाल्मीकि ने कहा कि लखनऊ के सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद ने यकीन से कहा था सरकार भर्ती भी करेगी और स्वच्छकार वर्ग की बातों को मानेगी और बराबर का दर्जा देगी। प्रेस वार्ता में हरि प्रसाद वाल्मीकि, सुरजन लाल वाल्मीकि, आयुष्मान, संजीव वर्मा, अन्नू वर्मा योगेंद्र सिंह खुर्शीद आदि मौजूद रहे।