{"_id":"61b8f684b8d65a177c2268d2","slug":"35-missing-out-of-110-people-who-returned-from-abroad-lakhimpur-news-bly469197150","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश से लौटे 110 लोगों में 35 लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश से लौटे 110 लोगों में 35 लापता
विज्ञापन
कोविड कंट्रोल सेंटर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग पासपोर्ट में लिखे पते और पुलिस की मदद से कर रहा उनकी तलाश
लखीमपुर खीरी। कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन का खतरा निरंतर बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में विदेश में रहने वालों ने भी स्वदेश वापसी करनी शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग को जिले में अब तक आने वाले 122 लोगों की सूची मिली है। इसमें से 35 लोग अब तक लापता हैं। यह लोग निर्धारित पते पर भी नहीं मिल रहे हैं। इनका मोबाइल नंबर भी बंद जा रहा है। कोरोना के खतरे की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने इनकी तलाश के लिए पुलिस प्रशासन को सूची सौंपी है, जिससे पासपोर्ट से नाम का मिलान कर इनका पता ढूंढ कर इनकी आरटी-पीसीआर जांच कराई जा सकी।
देश के कई राज्यों में ओमिक्रॉन तेजी से फैलने के बाद जिले के लोगों ने भी अपने घरों को लौटना शुरू कर दिया है। पिछले करीब एक माह में 122 लोग जनपद में घर वापसी कर चुके हैं। विभिन्न एयरपोर्ट से आई इस सूची में 12 लोग गैर जनपद के शामिल हैं। जिले में आए 110 विदेशियों में से स्वास्थ्य विभाग सिर्फ 75 लोगों को ही ढूंढ पाया है। इसमें से 64 (11 लोग जिले से बाहर) लोगों की एंटीजन जांच कराने के साथ आरटीपीसीआर के लिए सैंपल लखनऊ भेजे गए हैं। खुशी की बात यह है कि इन सबकी एंटीजन जांच निगेटिव रही है। वहीं 35 लोगों को सूची के आधार पर स्वास्थ्य महकमा खोजने में नाकाम रहा है। निर्धारित पते पर यह लोग मिले भी नहीं। वही इनके मोबाइल नंबर तक बंद मिले। ऐसे में इनके लापता होने को लेकर स्वास्थ्य विभाग की मुसीबत बढ़ गई हैं।
एयरपोर्ट के पते पर नहीं मिले विदेश से लौटे लोग
विदेश से घर लौटने वालों की एयरपोर्ट पर जांच होती है। इस दौरान वहां पर नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज किया गया था, लेकिन जिले में आई 110 की सूची में 75 लोग ही निर्धारित पते पर मिले, जबकि 35 लोग एयरपोर्ट पर लिखाए गए पते पर मिले ही नहीं।
विज्ञापन
293 लोगों की कराई गई जांच
विदेश से जो लोग वापस जिले में आए हैं। उनके सगे संबंधियों के साथ आस पास चार पांच घर में रहने वाले करीब 293 लोगों की एंटीजन के साथ आरटीपीसीआर जांच कराई गई है। गनीमत है कि इन सबकी एंटीजन जांच निगेटिव है। संबंधित अधिकारियों का कहना है कि अभी इन सभी की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट का इंतजार है। यदि इनमें से किसी जांच पॉजिटिव आती है तो उसकी जीनोम सिक्वैंसी जांच कराई जाएगी, जिससे कौन सा वायरस है इसका पता लग सके।
सभी को किया जा रहा होम आइसोलेट
विदेश से आने वालों की जांच रिपोर्ट भले ही निगेटिव आ रही है। मगर, एहतियातन सभी को दस दिन के लिए होम आइसोलेट किया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि यदि कोई संक्रमित होगा भी तो दस दिन में लक्षण दिखने शुरू हो जाएंगे। इस तरह इन्हें संक्रमण की चेन बनने से रोंका जा रहा है।
एयरपोर्ट से जिले पर आई सूची में विदेशी रिटर्न- 122
गैर जनपद निवासी मिले- 12
खोजे निकाले गए विदेश से आए लोग-75
पते पर न मिलने वाले लोग-35
जिले से बाहर की सूचना- 11
सैंपल लेकर जांच की हुई- 64
विदेश से 122 लोगों के जिले में आने की सूची मिली है। इसमें से 12 लोग दूसरे जनपद के हैं। 75 लोगों को ट्रैस कर लिया है, जिसमें से 11 लोग अभी बाहर है। शेष 64 लोगों के साथ इनके परिवार और आस पास के 293 लोगों की दोना जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं। इन सभी की एंटीजन जांच निगेटिव रही है।
- डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, एसीएमओ