{"_id":"598357844f1c1b4b778b473d","slug":"33-gram-panchayats-scam-in-the-name-of-solar-lights","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 ग्राम पंचायतों में सोलर लाइट के नाम पर घोटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 ग्राम पंचायतों में सोलर लाइट के नाम पर घोटाला
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
लाइट
- फोटो : अमर उजाला
सीडीओ ने छह ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों से किया जवाब तलब
327 सोलर लाइट पर 78.12 लाख से अधिक खर्च दिखाया
सदर (लखीमपुर) ब्लाक की 33 ग्राम पंचायतों में शासनादेश के विपरीत सोलर लाइटें लगाकर घोटाले का मामला सामने आया है। इनमें 327 सोलर लाइटों पर 78 लाख 12 हजार 300 रुपये खर्च किए गए, जिनमें अधिकांश लाइटें घटिया क्वालिटी के चलते खराब हो चुकी हैं या बंद पड़ी हैं। सीडीओ अमित सिंह बंसल ने इन ग्रामों में तैनात छह ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी जमालुद्दीन ने 10 ग्राम पंचायतों में 129 सोलर लाइटें लगवाई, जिसके एवज में 31 लाख 14 हजार 300 रुपये भुगतान किया गया। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अमित शुक्ला ने पांच ग्राम पंचायतों में आठ लाख 87 हजार 300 रुपये खर्च करके 38 सोलर लाइटें लगवाई हैं। इसी तरह ग्राम पंचायत विकास अधिकारी केके वर्मा ने दो ग्राम पंचायतों में 20 सोलर लाइट पर चार लाख 48 हजार 850 रुपये खर्च किए हैं। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी इबरार हुसैन ने चार ग्राम पंचायतों में 22 सोलर लाइट पर पांच लाख 11 हजार 950 रुपये, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी रामासरे ने आठ ग्राम पंचायतों में 77 लाइटों पर 19 लाख 31 हजार 700 रुपये और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अनिल कुमार ने चार ग्राम पंचायतों में 41 सोलर लाइट पर नौ लाख 18 हजार 200 रुपये खर्च दर्शाया है। भुगतान के मुताबिक प्रति सोलर लाइट पर 23,890 रुपये खर्च दर्शाए गए हैं। सूत्र बताते हैं कि गांवों में लगाई गई सोलर लाइट की बाजार में कीमत करीब 10 हजार रुपये ही है। सीडीओ ने बताया कि मामले की जांच कराई गई है, जिसमें गड़बड़ियां मिली हैं। इसलिए जवाब मांगा गया है, जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।