फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   रेलवे स्टेशन की बदलने की सूरत, शुरू हुई रंगाई पुताई

रेलवे स्टेशन की बदलने की सूरत, शुरू हुई रंगाई पुताई

Fri, 01 Mar 2019 06:18 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 01 Mar 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन की बदलने की सूरत, शुरू हुई रंगाई पुताई
लखीमपुर खीरी। रेलवे ने भले ही अब तक ब्रॉडगेज का सीआरएस ट्रायल कराने की तिथि घोषित न की हो, लेकिन अमान परिवर्तन करवा रही संस्था के अधिकारी संभावित तिथि चार मार्च को ही निर्धारित मानकर काम पूरा कराने में जुटे है। कार्यदायी संस्था जहां प्लेटफार्म का निर्माण कराने में लगे हैं तो वहीं रेलवे अधिकारी पुरानी बिल्डिंग का रंग रोगन कराने में।
विज्ञापन

सीतापुर लखीमपुर के बीच सीआरएस ट्रायल होने की संभावना चार मार्च को जताई जा रही है। इसलिए कार्यदायी संस्था को काम पूरा कराने में दो दिन ही शेष हैं। इन 48 घंटो में प्लेटफार्म को दुरुस्त कराने के लिए रेलवे एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारी जोर शोर से लगे हैं। संस्था के लोग जहां प्लेटफार्म पर टीन शेड डलवाने, रेलवे ट्रैक की रंगाई आदि कराने में लगे हैं तो वहीं रेलवे अधिकारियों ने पुरानी बिल्डिंग की रंगाई पुताई करवानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करने में लगे रेलवे अधिकारी
ट्रायल की तिथि जैसे-जैसे करीब आती जा रही है। वैसे-वैसे कार्य में भी तेजी आती जा रही है। रेलवे ट्रैक को दुरुस्त करने में तीन से चार टीमें लगाई हैं। वहीं, रेलवे के इंजीनियरों ने ट्रॉली से ट्रैक की गुणवत्ता परखनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआरएस ट्रायल की तिथि भले की निर्धारित न हो सकी हो। फिर भी कार्यदायी संस्था को चार मार्च तक हर हालत में काम पूरा कराने के लिए कहा गया है, क्योंकि काम पूरा होने की रिपोर्ट भेजने के बाद कभी भी ट्रायल की तिथि घोषित हो सकती है।
- आलोक कुमार श्रीवास्तव, पीआरओ पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed