{"_id":"5c7920b7bdec22738f520c5d","slug":"31551442103-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी में ट्रक फंसने से लगा जाम, लोगों को हुई दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी में ट्रक फंसने से लगा जाम, लोगों को हुई दिक्कत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीफंटा। दुधवा-गौरीफंटा मार्ग पर साइड में डाली गई मिट्टी में आए दिन गाड़ियों के फंसने से जाम लगने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को सुबह मार्ग में ट्रक के साइड से निकालने पर एक ट्रक फंस गया। साथ ही वह पलटते-पलटते बचा। जिससे कई घंटों तक मार्ग बंद रहा। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गईं। जिससे यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बता दें कि दुधवा से गौरीफंटा रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। गौरीफंटा से लगभग 12 किलोमीटर दूर पर रोड बना रही मशीन के खराब हो जाने तथा पलिया की तरफ से आ रहे एक ट्रक के साइड से निकालने पर साइड में डाली गई मिट्टी में फंस जाने से जाम लग गया। गनीमत रही कि ट्रक पलटने से बाल-बाल बच गया। ट्रक के फंसने से रास्ता बंद हो गया। दोनों तरफ से आ रहे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। कई घंटों बाद जब रोड बनाने मशीन बनकर ठीक हुई तब कहीं जाकर जाम खुल सका। इस दौरान यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ब्यूरो