फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   संपूर्णानगर और बाराही रेंज में हुई ज्वांइट पेट्रोलिंग

संपूर्णानगर और बाराही रेंज में हुई ज्वांइट पेट्रोलिंग

Fri, 08 Feb 2019 12:14 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
संपूर्णानगर और बाराही रेंज में हुई ज्वांइट पेट्रोलिंग
लखीमपुर खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व और पीलीभीत टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने बुधवार रात संपूर्णानगर और पीलीभीत के बाराही रेंज में ज्वाइंट पेट्रोलिंग की। डीटीआर बफर जोन के उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में हुई इस ज्वांइट पेट्रोलिंग के दौरान पलिया रेंज में तीन डेयरी (गौढ़ियां) भी हटाई गई हैं।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करों और शिकारियों की सक्रियता के मद्देनजर जंगलों और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए डीटीआर के फील्ड डायरेक्टर रमेश कुमार पांडेय के निर्देश पर डीटीआर और पीटीआर के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से रात भर शारदानदी के किनारे एम स्ट्राइप्स पेट्रोलिंग की। पेट्रोलिंग के दौरान डीप सर्च मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वाड का भी इस्तेमाल किया गया है। ज्वाइंट पेट्रोलिंग के तहत भारत-नेपाल सीमा पर गुजरने वाले रास्तों पर वाहनों की भी सघन चेकिंग की गई। वाहनों पर रखे सामान की मेटल डिटेक्टर से भी जांच की गई। सुबह से लेकर देर रात तक हुई इस पेट्रोलिंग में संयुक्त टीमों ने करीब 26 किलोमीटर की पैदल गश्त की है।
विज्ञापन


पलिया रेंज में तीन गौढ़ियां हटाईं
दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन के उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि बफर जोन के पलिया रेंज में चल रही तीन गौढ़ियों को भी हटाया गया है। यह गौढ़ियां काफी समय से चल रहीं थी। बार बार कहने के बावजूद यह गौढ़ियां नहीं हटा रहे थे। बुधवार शाम जेसीबी के जरिए इन्हें हटवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed