फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   जंगल में साथियों से छूटे किशोर को जानवरों ने मार डाला

जंगल में साथियों से छूटे किशोर को जानवरों ने मार डाला

Sun, 30 Dec 2018 12:55 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 30 Dec 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
जंगल में साथियों से छूटे किशोर को जानवरों ने मार डाला
तिकुनिया (लखीमपुर खीरी) जिले से सटे कर्तनिया घाट जंगल में एक किशोर के कपड़े और कुछ मांस के टुकड़े बरामद हुए हैं। यह किशोर दो दिन पहले अपने कुछ साथियों के साथ जंगल में लकड़ियां बीनने गया था। उसी दिन से वह गायब था। घर वाले उसकी तलाश कर रहे थे। शनिवार सुबह जंगल के अंदर किशोर के कपड़े और मांस के लोथड़े बरामद हुए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने छानबीन शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि हिंसक जंगली जानवरों ने उसे अपना निवाला बनाया है। फिलहाल शव न मिलने से वन विभाग यह पुष्टी नहीं कर पा रहा है कि मांस जानवर का है या इंसान का।
विज्ञापन

तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत सूरतनगर के मजरा नयागांव निवासी श्रीपति का 17 वर्षीय पुत्र उमेश बृहस्पतिवार को अपने साथियों के साथ मोहाना नदी को पार कर कर्तनिया घाट जंगल में लकड़ियां बीनने गया था। साथियों के मुताबिक लकड़ियां बीनने के दौरान जंगली हाथियों का एक झुंड वहां आ गया। जिससे सभी भाग खड़े हुए। अन्य लोग तो भागने में सफल रहे लेकिन उमेश वहीं फंस गया। किशोर के अन्य साथियों ने उमेश के घर आकर घटना की जानकारी दी। उसी दिन से घर और गांव वाले उमेश की तलाश कर रहे थे। शनिवार सुबह उमेश के खून से सने कपड़े और मांस केे लोथड़े कतर्निया घाट जंगल में पड़े मिले। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वनाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वनाधिकारियों का अनुमान है कि किसी जंगली जानवर ने उमेश को अपना निवाला बनाया है। शव न मिलने से यह अनुमान लगा पाना मुश्किल है कि मांस जानवर का है या इंसान का। मांस की जांच कराने के बाद ही यह पता चल सकेगा। नयागांव एसएसबी की चौगुर्जी बीओपी के पास स्थित है। गांव से 500 मीटर की दूरी से कर्तनियाघाट जंगल शुरू हो जाता है। नयागांव खीरी जिले के तिकुनिया थाना क्षेत्र में है जबकि जहां किशोर का मांस मिलने की बात कही जा रही है वह जगह कर्तियाघाट वन्यजीव विहार का जंगल है जो जिला बहराइच में स्थित है। किशोर के कपड़ों की शिनाख्त उमेश के पिता श्रीपति और मां लक्ष्मी ने की है। मांस किसका है जांच के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन की बेलरायां रेंज के रेंजर भूपेंद्र सिंह का कहना है कि कर्तनिया घाट जंगल में कुछ कपड़े और मांस के लोथड़े मिले हैं। मामला कर्तनियाघाट वन्यजीव विहार (बहराइच) का है। मांस की जांच कराने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed