फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   राजापुर मंडी में 200 पीपा मिलावटी तेल सीज, नमूने भरे

राजापुर मंडी में 200 पीपा मिलावटी तेल सीज, नमूने भरे

Wed, 31 Oct 2018 11:45 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Wed, 31 Oct 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
राजापुर मंडी में 200 पीपा मिलावटी तेल सीज, नमूने भरे
 दिवाली पर मिलावटी तेल को बाजार में खपाने का भंडाफोड़ हुआ है जिसमें कार्रवाई करते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने बुधवार को राजापुर मंडी में एक गोदाम पर पिकअप से उतारा जा रहा बगैर लेबल का 200 पीपा तेल सीज कर दिया है। सीज किए गए तेल के दो नमूने भी भरे हैं।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके सिंह की अगुवाई में टीम ने राजापुर मंडी स्थित रामकृष्ण गोविंद कुमार की फर्म पर छापा मारा, जहां पिकअप से तेल के पीपे उतारकर गोदाम में लगाए जा रहे थे। तेल के पीपों पर कोई लेबल या ब्रांड का नाम नहीं था और न ही उसमें भरे तेल के कागज थे। पूछताछ में फर्म मालिक ने बताया कि 150 पीपों में राइस ब्रान आयल है, जबकि 50 पीपों में ब्लेंडेड वेजिटेबल आयल भरा है। टीम ने दोनों तेल के नमूने भरकर 200 पीपों को सीज कर दिया। कार्रवाई की सूचना पाकर एसडीएम सदर डॉ अरुण कुमार सिंह और मंडी सचिव संतोष यादव भी मौके पर जांच करने पहुंचे। अभिहित अधिकारी डॉ अमर सिंह वर्मा ने बताया कि इस तेल को सरसों के तेल के नाम पर बेचे जाने की आशंका थी, जिसके चलते सीज करने की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा सीपी मिल्क एंड फूड प्रोडक्ट मैगलगंज से दूध के तीन नमूने भरे गए हैं। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार, अनूप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed