फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से निजात

झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से निजात

Sun, 12 Aug 2018 12:06 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से निजात
11 एलकेएच 05, 09
विज्ञापन

झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली निजात
शहर के कई इलाकों में भीषण जलभराव से बढ़ी परेशानी
सावन में अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिले
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। पिछले पांच दिनों से कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी होने के बाद शनिवार को झमाझम बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। तापमान में गिरावट आने से मौसम में तरावट आ गई। सुबह से ही आसमान में बादल घिर आए थे। सुबह आठ बजे से बूंदाबांदी शुरू हो गई दोपहर 12 बजे हुई झमाझम बारिश से लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की।
पिछले सोमवार को बारिश थम गई तब से कड़ी धूप और भीषण उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेचैन कर रखा था। शनिवार को मौसम ने फिर पलटी मारी। बादल तो शुक्रवार शाम से घिरना शुरू हो गए थे, लेकिन बारिश शनिवार को शुरू हुई। इस दौरान लोगों ने जमकर बारिश का आनंद उठाया। खुशनुमा मौसम के चलते लोगों की छुट्टी का आनंद दोगुना हो गया। बच्चों ने पानी में भीगने का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

शनिवार को हुई तेज बारिश से तापमान में एकाएक गिरावट आई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था जो शनिवार को लुढ़क कर 30.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। तापमान में गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज बारिश उस समय हुई जब स्कूल कॉलेज छूटने का समय था। इसके चलते सड़कों पर रंग बिरंगे छाते ही छाते नजर आने लगे। बावजूद इसके करीब एक घंटे तक आम जनजीवन थम सा गया। बारिश के बाद शहर के विभिन्न इलाकों में जबरदस्त जलभराव हो गया जिससे लोगों को निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में भी जलभराव नजर आया।
यह बारिश खेतीबाड़ी के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हुई है। सावन माह में अच्छी बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। अच्छी फसल की उम्मीद में किसानों ने सपने बुनने शुरू कर दिए हैं।

खीरी टाउन। हल्की बरसात से कस्बे के मुख्य चौराहे पर हुए जलभराव की समस्या से नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई है। खीरी कस्बे में शनिवार को सुबह तेज बरसात हुई जिससे बाजार के मुख्य चौराहे पर मोहल्ला तबेला, मुगली टोला, पट्टीराम दास को जाने वाली सड़कों पर घुटनों तक जल भराव हो गया जिससे लोगों को निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ा। यही हाल मुख्य मार्ग से बुखारी टोला, किला रोड का है। नाले चोक हो जाने से करीब एक घंटे बाद पानी निकल पाया मुख्यमार्ग पर जलभराव ने नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed