{"_id":"5a009bda4f1c1bf4688b98ae","slug":"31509989338-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांडों की लड़ाई में राहगीर चोटिल, पुलिस ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांडों की लड़ाई में राहगीर चोटिल, पुलिस ने संभाला मोर्चा
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
सांड़ों की लड़ाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। आवारा पशु लोगों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। सोमवार को शहर की कृष्णा रेलवे क्रासिंग के समीप दो सांड़ों की लड़ाई में तीन राहगीर चोटिल हो गए। वहीं कुछ खोखे भी क्षतिग्रत हो गए। हालात इतने बिगड़े कि सांडो को काबू करने के लिए लोगों को पुलिस बुलानी पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे तक मोर्चा संभाला। पालिका कर्मचारियों ने पुलिस और लोगों की मदद से एक सांड़ को पकड़ लिया और उसे शहर के बाहर छोड़ दिया। इस बीच अफरा-तफरी का माहौल रहा।
शहर में गोला रोड पर रेलवे कॉलोनी के पास सोमवार सुबह दो सांड़ लड़ बैठे। साइकिल सवार इतवारी और युवक गणेश ने निकलने की कोशिश की तो सांड़ो ने उन्हे साइकिल समेत दूर फेंक दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। इससे वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान सांड़ों की लड़ाई में पान विक्रेता सोनू और दूधिया तौले की गुमटी टूट गई। पशुओं को हिंसक देख लोगों ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। मौके पर टीम के साथ पहुंचे एसआई रामकुमार यादव ने मोर्चा संभाला। पुलिस लोगों की मदद से करीब एक घंटे बाद सांड़ो को खदेड़ सकी। इस दौरान काफी देर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
पालिका कर्मियों ने किया काबू
सांड़ों की लड़ाई जब शांत हुई तो पालिका कर्मी अपना ताम-झाम लेकर मौके पर पहुंचे। रस्से की सहायता से एक सांड़ को तो पकड़ लिया और शहर से दूर ले जाकर उसे छोड़ दिया, जबकि दूसरा सांड़ चकमा देकर भाग निकला।
विज्ञापन
सांड़ों की लड़ाई में जा चुकी है छात्रा की जान
शहर में आवारा पशुओं के आतंक से लोग भले ही परेशान हों पर, नगर पालिका हादसों के बाद ही सुध लेती है। गौरतलब है कि करीब डेढ़ माह पूर्व रोडवेज बस स्टैंड के पास एक छात्रा की आवारा पशु के चक्कर मे बस के नीचे आने से मौत हो चुकी है। सोमवार को रेलवे कॉलोनी के पास सांड़ों के आतंक के बाद पालिका प्रसाशन ने अपने पशुओं को छुट्टा छोड़ने वाले कई पशु पालकों को नोटिस जारी कर पल्ला झाड़ लिया।
गोशाला के लिए जमीन की तलाश
योगी सरकार द्वारा आवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए हर जिले में गोशाला बनाए जाने की बात सामने आने पर पालिका ने गोशाला के लिए जमीन उपलब्ध कराने को लेकर प्रशासन से मांग की है।
एक सांड़ को पकड़कर शहर के बाहर छोड़ दिया गया है। आवारा पशुओं को छोड़ने वाले पशुपालकों को नोटिस दी गई है। गोशाला न होने से दिक्कत आ रही है। प्रशासन से जमीन उपलब्ध कराने की मांग की गई है। साथ ही आवारा पशुओं के खिलाफ जल्द ही अभियान चलेगा।
अखिलेश त्रिपाठी, ईओ नपाप लखीमपुर