फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित करने पर भड़के विधायक

सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित करने पर भड़के विधायक

Sat, 14 Oct 2017 11:18 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित करने पर भड़के विधायक
मोहम्मदी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित श्रीराम लीला के सांस्कृतिक मंच पर 12 अक्तूबर को होने वाले लॉफ्टर शो, आर्केस्टा एवं रंगारंग कार्यक्रम को मेला प्रभारी ईओ द्वारा स्थगित किए जाने से क्षेत्रीय विधायक खासे नाराज दिखे। उन्होंने पालिका परिषद के कार्यालय में उनकी जमकर क्लास ली। ईओ के माफी मांगने और खेद जताने पर ही विधायक का गुस्सा शांत हुआ।
हुआ यह कि 11 अक्तूबर की रात भोजपुरी लोक नृत्य कार्यक्रम में बाउंसरों द्वारा पूर्व सभासद को मंच पर जाने से रोकने पर खासा हंगामा हुआ था, जिसके चलते मेला प्रभारी ईओ रविशंकर शुक्ला ने 12 अक्तूबर को होने वाला सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित करने की घोषणा कर दी थी। ईओ ने सुरक्षा का हवाला देते हुए मेले के शेष प्रोग्राम स्थगित कर दिए थे।
विज्ञापन

इस पर क्षेत्रीय विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को नगर पालिका कार्यालय में ईओ रविशंकर शुक्ल की जमकर क्लास ली और मेला स्थगित करने का कारण भी पूछा। ईओ से संतोषजनक उत्तर न मिलने पर विधायक ने उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई, उनका गुस्सा तभी शांत हुआ जब ईओ ने खेद जताते हुए अपने कृत्य पर माफी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि मेला स्थगित होने पर कुछ दुकानदारों ने भी रोष जताते हुए ईओ के खिलाफ प्रदर्शन किया था। पालिका बैठक में एसडीएम सुखबीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह के अलावा भाजपा के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। मालूम हो कि विगत 20 वर्षों से कोर्ट के आदेश पर नगर पालिका परिषद मोहम्मदी रामलीला मेले का आयोजन करती आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed