फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   विशेष सचिव की अगुवाई में टीम ने जानी धान खरीद की हकीकत

विशेष सचिव की अगुवाई में टीम ने जानी धान खरीद की हकीकत

Thu, 12 Oct 2017 07:46 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
विशेष सचिव की अगुवाई में टीम ने जानी धान खरीद की हकीकत
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

सीधे किसानों से धान खरीद के लिए खोले गए सरकारी क्रय केंद्रों की हकीकत और समस्याओं को जानने के लिए विशेष सचिव प्रांजल यादव के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। लखीमपुर मंडी के दो क्रय केंद्रों पर 28 क्विंटल और 12 क्विंटल धान खरीद पाई गई। कम खरीद होने की बावत केंद्र प्रभारियों ने नमी ज्यादा होने का कारण बताया है। टीम ने केंद्र के अभिलेखों की जांच की। इसके बाद टीम ने मंडी समिति कार्यालय जाकर मंडी में होने वाली आवक और उसकी नीलामी के बारे में जानकारी हासिल की।
टीम में शामिल आरएमओ एके पांडेय, आरएफसी श्रीकांत मिश्रा ने किसानों के बयान लिए, जिसमें कई किसानों ने केंद्र पर नमी बताकर धान न खरीदे जाने की शिकायत भी की है। किसानों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने में असमर्थता जताई, जिस पर केंद्र प्रभारी आदित्य सिंह ने मौके पर ही फार्म प्रपत्र भराने की जानकारी दी।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ कौशल देव ने राइस मिलर द्वारा एग्रीमेंट न किए जाने की समस्या बताई गई, जिस पर विशेष सचिव ने राइस मिलर से बातचीत कर एग्रीमेंट कराने के निर्देश दिए। इस दौरान मंडी सचिव संतोष यादव भी मौजूद रहे। इसके बाद टीम ने भंडारण डिपो का निरीक्षण किया, जहां से टीम गोला मंडी रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोला गोकर्णनाथ। विशेष सचिव खाद्य रसद प्रांजल यादव ने कृषि उत्पादन मंडी समिति में धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। यहां क्रय केंद्र खुलने के 17 दिन बाद भी कृषि मंडी समिति के पांचों केंद्रों पर अभी तक धान खरीद नहीं हुई है। वहीं जिले में 111 केंद्रों पर दो लाख 83 हजार टन धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
नगर की कृषि उत्पादन मंडी समिति में 25 सितंबर से आरएफसी के दो, एसएफसी का एक, कर्मचारी कल्याण निगम का एक, एफसीआई का एक सहित कुल पांच धान क्रय केंद्र खुले हैं। इन केंद्रों पर धान मानकों पर खरा नहीं उतरने के कारण खरीद नहीं हो पा रही है।

बृहस्पतिवार को प्रदेश सरकार के विशेष निर्देश पर खाद्य रसद के विशेष सचिव प्रांजल यादव ने आरएमओ एके पांडे, डिप्टी आरएमओ कौशल देव, संभागीय खाद्य नियंत्रक श्रीकांत मिश्र आदि अधिकारियों के साथ मंडी समिति के धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। विशेष सचिव ने केंद्रों की व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। अभिलेख देखे, उपकरण चेक किए, वहीं केंद्र प्रभारियों और जिला और तहसील स्तरीय अधिकारियों से धान खरीद न होने का कारण पूछा। इस पर अधिकारियों ने बताया कि मानक के अनुरूप धान न मिलना और नमी के कारण अभी तक खरीद नहीं हो पाई है। जिले के 111 केंद्रों पर दो लाख 83 हजार टन धान खरीद का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम योगानंद पांडे, तहसीलदार आशुतोष गुप्ता, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी सुरेश चंद, सचिव बृजभान सिंह, आदि अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed