{"_id":"59cd2a324f1c1bd7538b4d15","slug":"31506617906-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता की चाह में दौड़ेगा मोहम्मदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता की चाह में दौड़ेगा मोहम्मदी
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छता की चाह में दौड़ेगा मोहम्मदी
- फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदी।
नगर के उमा देवी चिल्ड्रन्स एकेडमी के बच्चों, शिक्षकों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छता पखवाड़े के अंतिम दिन एक मिनी मैराथन होगी। यूडीसीए ने मैराथन के लिए एक-एक टी-शर्ट प्रदान कर लोगों को दौड़ में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्या श्रीमती पुष्पा ने बताया कि दो अक्तूबर को इस पांच किमी की मिनी मैराथन में 200 बच्चों सहित 500 लोग प्रात: पांच बजे मंडी समिति से सरैंया, नत्थू तिराहे, बाजार गंज, बरवर चौराहे होते हुए नगर पालिका तक नगरवासियों को स्वच्छता का महत्व बताएंगे। कार्यक्रम का समापन नगर पालिका परिसर में होगा। इसके बाद स्कूल के बच्चों द्वारा नगर के दस प्रमुख चौराहों पर लगाए गए बड़े कूड़ेदानों का अनावरण होगा। बच्चे 100 ठेलेवालों से कूड़ा न फैलाने का अनुरोध करते हुए उनको कूड़ेदान देंगे। नगर पालिका के 100 सफाईकर्मियों को बच्चे सुरक्षा जैकेट देंगे और अंत में बच्चे मोहम्मदी की स्वच्छता के लिए नगर पालिका के कोष में 1,21,000 का नगद सहयोग करेंगे। श्रीमती गुप्ता ने बताया कि आयोजन में व्यापार मंडल, बार एसोसिएशन, डॉक्टर एसोसिएशन, पत्रकार एसोसिएशन, स्वयं सेवी संघों, नगर पालिका, तहसील और जिला स्तर के सभी प्रशासनिक अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। स्कूल के चेयरमैन अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि इसी वर्ष देश में स्वच्छता को लेकर हुए एक सर्वे में लखीमपुर को देश के 434 शहरों में से 410वां स्थान प्राप्त हुआ है।