फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   31 contenders in District Advocates Association elections, final list released

Lakhimpur Kheri News: जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में 31 दावेदार, अंतिम सूची जारी

Tue, 10 Jan 2023 11:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
31 contenders in District Advocates Association elections, final list released
तीन का निर्विरोध निर्वाचन तय, दो दावेदारों की नाम वापसी
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। जिला अधिवक्ता संघ में नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी हो गई है। इसमें 11 पदों के लिए 31 दावेदार चुनाव मैदान में हैं, जबकि गवर्निंग काउंसिल में वरिष्ठ का निर्विरोध निर्वाचन तय है।
चुनाव अधिकारी रामनारायण त्रिवेदी ने बताया नामांकन प्रक्रिया के दौरान विभिन्न 14 पदों के लिए 36 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी की थी। इसमें मंगलवार को गवर्निंग काउंसिल वरिष्ठ के लिए इशरत अली खान और सीताराम वर्मा ने अपना नामांकन वापस ले लिया है।
विज्ञापन

इसके बाद गवर्निंग काउंसिल वरिष्ठ के तीन पदों के लिए छैल बिहारी बंसवार, अनूप कुमार श्रीवास्तव और शरद अवस्थी का निर्विरोध निर्वाचन तय है। अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ल ने बताया अध्यक्ष पद के लिए बाबूराम राजवंशी, विनय कुमार सिंह और कमलाकांत दीक्षित चुनाव मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सरोज कुमार श्रीवास्तव, बलिस्टर लाल पांडे और जीतेंद्र कुमार त्रिपाठी उर्फ जीतू मुकाबले में हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सुशील शुक्ला, अनिल तिवारी, उत्तम राज ने दावेदारी की है। महामंत्री पद के लिए मनोज कुमार जायसवाल, विश्वास श्रीवास्तव, राजीव कुमार पांडे, मथुरा प्रसाद अवस्थी चुनाव मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए शशि कुमार बाजपेई, प्रमोद पटेल और प्रभात अवस्थी ने दावेदारी की है तो संयुक्त मंत्री के तीन पदों के लिए सुखबीर सिंह चौहान, गौरव बाजपेई, राशिद अंसारी, ऐश्वर्या धुरिया, अजय कुमार शुक्ला, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार वर्मा, रवि शुक्ला, विकास शुक्ला चुनावी दौड़ में हैं। गवर्निंग काउंसिल कनिष्ठ पद के लिए इम्तियाज अहमद, मोहम्मद हारून, प्रदीप कुमार यादव, विकास कुमार निषाद, योगेंद्र शुक्ला और जाहिद अफरीन उस्मानी अपनी दावेदारी पर डटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed