फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   2500 pupils The entrance examination

2500 विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी

Sun, 03 May 2015 06:57 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 03 May 2015 06:57 PM IST
विज्ञापन
2500 pupils The entrance examination
जिले में रविवार को पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इसके लिए शहर में में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए जहां करीब 2500 विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी।
विज्ञापन

तय कार्यक्रम के अनुसार पॉलीटेक्निक की ग्रुप ए की परीक्षा सुबह आठ से ग्यारह बजे तक और शाम को 2.30 बजे से 5.30 बजे तक अन्य ग्रुपों की परीक्षा कराई गई। इसके लिए शहर में पॉलीटेक्निक के अलावा राजकीय इंटर कॉलेज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया। कई परीक्षा केंद्रों पर कुल नामांकित 2677 में लगभग 2500 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के जोनल अधिकारी के रूप में आईएच फारुकी और वीरेंद्र सिंह कुशवाहा तैनात रहे। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा। इन परीक्षार्थियों का परिणाम जून में घोषित होगा। इनके प्रवेश जुलाई में काउंसिलिंग के आधार पर होंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed