फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   25 lakhs spent on drinking water supply, still not getting pure water

पेयजल सप्लाई पर 25 लाख खर्चा, फिर भी नहीं मिल रहा शुद्ध पानी

Thu, 24 Mar 2022 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
25 lakhs spent on drinking water supply, still not getting pure water
खराब पड़ा प्याऊ।
लीड
विज्ञापन

23 एलकेएच 06, 07
पेयजल सप्लाई पर 25 लाख खर्चा,
फिर भी नहीं मिल रहा शुद्ध पानी
- छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध गोला के 25 वार्डों में रहते हैं करीब एक लाख लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका परिषद नगर की पेयजल व्यवस्था और संसाधनों के रखरखाव पर प्रतिवर्ष करीब 25 लाख रुपये खर्च कर रही है। फिर भी नगर में पीने के लिए शुद्घ पानी के इंतजाम नाकाफी हैं। यहां बता दें कि 25 वार्डों में बंटे गोला की आबादी करीब एक लाख के आसपास है।
गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही नगर में पानी का संकट होने लगा है। नगरवासियों का कहना है कि उन्हें जरूरत के मुताबिक नगर पालिका से पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। दिन भर स्टैंडपोस्ट सूखे नजर आ रहे हैं। इससे गोला आने वाले श्रद्घालुओं को पानी के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर पालिका द्वारा बनवाए गए प्याऊ भी ढंग से नहीं चल पा रहे हैं। नगर में कई स्थानों पर हैंडपंप और नगर पालिका द्वारा लगाए गए प्याऊ खराब दिखे।
विज्ञापन

नगर में पेयजल संसाधन
वाटर पाइप लाइन 80 किलोमीटर
नलकूप 25 केवीए तीन
मिनी नलकूप 7.5 केवीए आठ
नगर पालिका के प्याऊ छह
मोबाइल वाटर टैंक छह (क्षमता 5 हजार लीटर प्रत्येक)
ओवरहेड टैंक (1750 कि.ली.) एक
ओवरहेड टैंक (200 कि.ली.) एक
हैंडपंप 236
वाटर स्टैंड पोस्ट 275
पेयजल की शुद्धता के लिए बोर की गहराई
हैंडपंप 150 फीट
मिनी नलकूप 300 फीट
नलकूप 600 फीट
शुद्ध पेयजल व्यवस्था देने का दावा
नगर पालिका परिषद के ईओ प्रदीप नारायण दीक्षित ने नगर को शुद्ध पेयजल व्यवस्था देने का दावा करते हुए कहा कि नगर में आर्सेनिक की समस्या नहीं है। पेयजल का ओटी टेस्ट पॉजिटिव है। चार नए मिनी नलकूप शीघ्र लगाए जा रहे हैं। नई 15 किलोमीटर पाइप लाइन डाली जा रही हैं। चार हैंडपंपों का रिबोर कराया गया है। पेयजल की व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed