{"_id":"5554524d3c4ddffff6ff069d663d7159","slug":"24-examination-centers-will-accountant-entrance-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 परीक्षा केंद्रों पर होगी लेखपाल भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 परीक्षा केंद्रों पर होगी लेखपाल भर्ती परीक्षा
लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 11 Sep 2015 07:49 PM IST
विज्ञापन
जिले में 13 सितंबर को होने वाली लेखपाल भर्ती परीक्षा की तैयारी को लेकर डीएम किंजल सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में एक बैठक ली। उन्होंने हिदायत दी कि बैठक में ही अपनी समस्याओं का निस्तारण करा लें। परीक्षा के दौरान यदि किसी अधिकारी में जरा सी भी कमजोरी दिखाई दी तो उसकी खैर नही होगी।
बैठक में एडीएम/नोडल अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि इस परीक्षा के लिए बनाए गए 24 परीक्षा केंद्रों पर 24,835 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। 13 सितंबर को पहली पाली में सुबह 10.30 बजे से 12 बजे तथा दूसरी पाली में तीन बजे से चार बजे तक कुल 90 मिनट यह परीक्षा चलेगी। सभी परीक्षा केंद्र शहरी क्षेत्र में ही बनाए गए हैं। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए 12 जोनल, 24 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 24 केंद्र व्यवस्थापक, 24 केंद्र पर्यवेक्षक और 24 केंद्र उप व्यवस्थापकों के साथ 603 कक्ष अंत:निरीक्षकों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा व्यवस्था को नियंत्रित करने को छह उड़नदस्ते बनाए गए हैं।
एडीएम एसपी सिंह ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को ड्यूटी कार्ड और पहचानपत्र जारी किए जा रहे है। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस फोर्स लगाया गया है। कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी परीक्षा शुरू होने से थोड़ा पूर्व ही बताई जाएगी। परीक्षा संचालन से संबद्ध सभी अधिकारी परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले तथा परीक्षार्थी 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंच सकेंगे। परीक्षार्थियों के अभिभावक परीक्षा केंद्र परिसर में नहीं पहुंच सकेंगे। सभी वाहन निर्धारित दूरी पर रोक दिये जाएंगे।
विज्ञापन
फोटोयुक्त प्रवेशपत्र तथा काला/नीला बालपेन के अलावा कोई चीज परीक्षा केन्द्र के भीतर नहीं ले जाई जा सकेगी। मोबाइल, कैमरा, कैलकुलेटर, कोई इलेक्ट्रानिक उपकरण, गुटखा, सादा या लिखित पेपर, पान, सिगरेट आदि सभी वर्जित रहेगी। परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट के बाद किसी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। रोडवेज, रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों की सहायता के लिये जिला प्रशासन ने हेल्प डेस्क स्थापित किए है। शांति व्यवस्था के लिए प्रत्येक जोनल मजिस्ट्रेट को आवश्यक रिकार्डिंग के लिये एक-एक वीडियो कैमरा उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था कराई गई है। बैठक में सभी जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, प्रधानाचार्य, केंद्र पर्यवेक्षक, उड़नदस्ता से संबद्ध अधिकारी, संबधित जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
आर्यकन्या महाविद्यालय में बैठक
लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए भगवानदीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर प्राचार्या डॉ. निरुपमा अशोक ने कक्ष निरीक्षकों और सहयोगियों की बैठक लेकर परीक्षा केंद्र पर होने वाली तैयारी पर चर्चा की।