फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   24 835 candidates will accountant entrance exam

24,835 अभ्यर्थी देंगे लेखपाल भर्ती परीक्षा

Sat, 12 Sep 2015 06:21 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 12 Sep 2015 06:21 PM IST
विज्ञापन
24 835 candidates will accountant entrance exam
रविवार को होने वाली लेखपाल भर्ती परीक्षा में 24 परीक्षा केंद्रों पर 24,835 परीक्षार्थी शामिल होंगे। यह जानकारी परीक्षा के नोडल अधिकारी एडीएम एसपी सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि 13 सितंबर को पहली पाली में सुबह 10.30 बजे से 12 बजे तथा दूसरी पाली में तीन बजे से 4.30 बजे तक कुल 90 मिनट परीक्षा चलेगी।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्र शहरी क्षेत्र के कॉलेज और महाविद्यालय है। सबसे दूरस्थ केंद्र कृषक समाज इंटर कॉलेेज है जो शहर के मध्य से 1.5 किमी की दूरी पर है। परीक्षा संपन्न कराने के लिए 12 जोनल, 24 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 24 केंद्र व्यवस्थापक, 24 केंद्र पर्यवेक्षक, 24 केंद्र उपव्यवस्थापकों के साथ 603 कक्ष अंत: निरीक्षकों की नियुक्ति की गई है। यह सभी दोनों पालियों में कार्यरत रहेंगे। इसी के साथ परीक्षा व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए छह उड़नदस्तों का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को ड्यूटी कार्ड/पहचान पत्र जारी किए गए हैं। जोनल तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस फोर्स लगाया गया है। परीक्षा संचालन से संबद्ध सभी अधिकारी/कर्मचारी परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले तथा परीक्षार्थी 30 मिनट पहले परीक्षा केन्द्रों पर पहुंच सकेंगे। परीक्षार्थियों के अभिभावक परीक्षा केंद्र परिसर में नहीं पहुंच सकेंगे। परीक्षा में किसी प्रकार की असुविधा या अधिक जानकारी के लिए कंट्रोल रूम के ट्रोल फ्री नं 1077 अथवा 05872-277101 पर जानकारी की जा सकती है। रोडवेज, रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों की सहायता के लिये जिला प्रशासन ने हेल्प डेस्क स्थापित किए है। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को अपने वाहनों को पार्क करने में कोई असुविधा न हो इसके लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed