फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   229 new corona infected found in the district

जनपद में 229 नए कोरोना संक्रमित मिले

Sat, 15 May 2021 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
229 new corona infected found in the district
लखीमपुर खीरी। जनपद में कोरोना संक्रमितों के नए केस मिलने की संख्या में पिछले पांच दिनों में कमी आई है, जो कोरोना कर्फ्यू की वजह से संभव हुआ है। शुक्रवार को 229 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। राहत की बात यह है कि कोरोना से कोई नई मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लैब से कुल 862 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिनमें 173 पॉजिटिव और 689 निगेटिव हैं। वहीं अन्य लैब और एंटीजन से 56 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 22489 हो गई है, इनमें से 19576 स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में सक्रिय मरीज 2720 हैं।
विज्ञापन

संक्रमित मिले मरीजों में ब्लॉक लखीमपुर में 78, ब्लॉक नकहा में पांच, ब्लॉक फूलबेहड़ में 11, ब्लॉक धौरहरा में आठ, ब्लॉक ईसानगर में सात, ब्लॉक निघासन में 30, ब्लॉक रमियाबेहड़ में पांच, ब्लॉक बांकेगंज में दो, ब्लॉक मितौली में सात, ब्लॉक कुंभी में 18, ब्लॉक पलिया में 32, ब्लॉक बेहजम में 12, ब्लॉक मोहम्मदी में पांच, ब्लॉक पसगवां में दो, ब्लॉक बिजुआ में सात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ मई से आई 40 प्रतिशत कमी
जनपद में कोरोना कर्फ्यू लगाए जाने के बाद संक्रमण के प्रसार की गति कुछ हद तक कमजोर पड़ी है। आठ मई 2021 तक प्रतिदिन औसतन 600 संक्रमित मिल रहे थे, लेकिन नौ मई से संक्रमितों की संख्या में करीब 40 प्रतिशत की कमी आई है। नौ मई को 338 संक्रमित मिले थे, जिसके बाद 10 मई को 248 संक्रमित मिले। 11 मई को 294, 12 मई को 296, 13 मई को 240 और 14 मई को 229 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू लगने के बाद कोरोना संक्रमण के प्रसार की गति धीमी हुई है, जिससे नए संक्रमितों की संख्या में काफी कमी आई है। वहीं मृत्यु दर भी कम हुई है। उन्होंने कहा कि अभी कोरोना संक्रमण का खतरा टला नहीं है, जिससे लोगों को कोरोना कर्फ्यू की गाइड लाइन का कड़ाई से अनुपालन करना चाहिए। संवाद

फैक्ट फाइल......
अब तक मिले कुल केस 22489
ठीक हुए मरीज 19576
वर्तमान में सक्रिय मरीज 2720
अब तक हुई मृत्यु 193
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed