{"_id":"5c5820d9bdec2273a83b9e20","slug":"21549279449-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य सड़कें छोड़िए स्टेट हाईवे का है यह हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य सड़कें छोड़िए स्टेट हाईवे का है यह हाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सामान्य सड़कें छोड़िए स्टेट हाईवे भी बदहाल
धौरहरा। प्रदेश में गड्ढामुक्त सड़कों की बानगी देखनी है तो पीलीभीत-बस्ती स्टेट हाईवे पर आइए। यहां शारदापुल से सिसैया तक तो गड्ढों में सड़क तलाशनी पड़ रही है। इस सड़क पर गड्ढे भरने का काम तो हुआ, लेकिन कागजों में। पैसा गड्ढे भरने के बजाय ठेकेदारों और अफसरों की जेबें जरूर भर गईं। इससे स्टेट हाईवे अब तक गड्ढा मुक्त नहीं हो पाया है।
सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के अभियान के तहत जिन गड्ढों को ठेकेदारों ने पाटा था उनमें केवल मिट्टी और ईंट की रोड़ियां भर दी गईं, जिससे एक बारिश के बाद ही गड्ढे और गहरे हो गए। गड्ढे भरने में इतना घटिया मैटेरियल लगाया गया कि एक माह भी नहीं चल सका और सड़क टूटती चली गई। आलम यह है कि अब पीलीभीत-बस्ती स्टेट हाईवे पर राहगीरों को गुजरना मुश्किल है। यहां से अधिकारी भी निकलते हैं और राजनेता भी लेकिन इस सड़क को देखकर लोग अनदेखी कर जाते हैं। खराब सड़क होने की वजह से आए दिन यहां हादसे हो रहे हैं लोगों की जिंदगियां जा रही हैं।
विज्ञापन
यहां ठेकेदार, नेता और अधिकारियों के गठजोड़ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सड़कों को गड्ढामुक्त करने के फरमान की धज्जियां उड़ाकर रख दीं। इसका खामियाजा क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है। यह हाईवे पड़ोसी राष्ट्र नेपाल को जोड़ता है जो जर्जर हो जाने के कारण अब राहगीरों के लिए सुरक्षित नहीं है। यह हाईवे धौरहरा विधानसभा क्षेत्र के शारदा पुल से घाघरा पुल तक करीब चालीस किलोमीटर सड़क गढ्ढायुक्त बनी हुई है। इसके चलते आए दिन दोपहिया वाहन सवार इन गड्ढों में अनियंत्रित होकर चोटिल होते रहते है। वहीं बड़े वाहनों के अनियंत्रित होने से आए दिन भीषण दुर्घटनाओं में लोगों की जानें जा रही हैं।
विज्ञापन
जनपद बहराइच और पड़ोसी देश नेपाल को जोड़ने वाले इस मुख्य मार्ग से प्रतिदिन जिला मुख्यालय से तहसील मुख्यालय को जिम्मेदार अधिकारी गुजरते हैं लेकिन न तो किसी अधिकारी की नजर पड़ती है और न ही किसी जनप्रतिनिधि की जबकि लोग जोखिम उठाकर सफर करने को मजबूर हैं।
विधायक बोले....
मैंने इस सड़क की हालत के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया है। जिसने भी यह काम किया है उसे भरपाई करनी पड़ेगी जल्द यह हाईवे ठीक कराया जाएगा।
- बाला प्रसाद अवस्थी विधायक धौरहरा