{"_id":"5c364704bdec2257132abea9","slug":"21547060996-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल से 250 करोड़ का कारोबार ठप, परेशान हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल से 250 करोड़ का कारोबार ठप, परेशान हुए लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। देश की 10 ट्रेड यूनियनों केे आह्वान पर दो दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन भी जिले की राष्ट्रीयकृत बैकों के अलावा इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक, आयकर विभाग और डाक विभाग में हड़ताल रही। बैंक कमियों ने इलाहाबाद बैंक मंडलीय कार्यालय के सामने एकत्र होकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान बैंक कर्मियों ने सरकार के श्रम विरोधी कानून का विरोध किया। यूनाइटेड फोरम के अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि बैंकों की हड़ताल के चलते करीब 200 करोड़ रुपये की क्लीयरिंग और 40 करोड़ का लेनदेन ठप रहा। बैंक कर्मियों की मांग है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को सुदृढ़ करें, प्रतिगामी बैंकिंग क्षेत्र सुधारों को रोकें। बैंकों का निजीकरण बंद करें। सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकों को विलय न करें। नियमित बैंकिंग कार्यों की आउट सोर्सिंग बंद करें।
यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन के मंत्री अतुल मेहरोत्रा के नेतृत्व में इलाहाबाद बैंक के सामने हुए धरना प्रदर्शन को यूनाइटेड फोरम के अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा और संयोजक चंद्रशेखर मिश्र ने संबोधित किया। इस मौके पर इलाहाबाद बैंक के अनिल शर्मा, शकुंतला शर्मा, सेंट्रल बैंक के संजय बंसल, नीलम वैभव, रोहित, कृति मेहरोत्रा, सुनील, योगेंद्र, विकास, सिंडीकेट बैंक के गोपाल मिश्र आदि मौजूद रहे।
डाककर्मी भी रहे हड़ताल पर
केंद्रीय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर डाक फेडरेशन एनएफपीआई और एफएनपीओ से संबद्ध आल इंडिया पोस्ट इंपलाइज यूनियंस और नेशनल यूनियन आफ पोस्टल इंप्लाइज के बैनर तले डाककर्मियों ने भी हड़ताल रखी। कर्मियों ने प्रधान डाकघर के सामने प्रदर्शन भी किया। इसमें पीके सिंह, विकास वर्मा, राम सेवक वर्मा आदि कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
आयकर विभाग में भी दूसरे दिन रही हड़ताल
आयकर विभाग के कर्मचारियों ने भी सरकार की नीतियों के विरोध में हड़ताल रखी। कर्मचारियों ने न्यू पेंशन स्कीम खत्म कर पुरानी पेंशन प्रणाली को बहाल करने, सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करने और सरकार की ठेका व्यवस्था को समाप्त करने की मांग उठाई। इस दौरान शाखा अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार वर्मा, सचिव मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष शिवा गुप्ता, पीयूष श्रीवास्तव, राजीव रॉय आदि मौजूद रहे।
मेडिकल प्रतिनिधियों ने भी नहीं किया काम
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर जिले के मेडिकल प्रतिनिध दूसरे दिन भी हड़ताल रहे। एसोसिएशन के सचिव आदर्श मिश्रा ने बताया कि केंद्र सरकार की मजदूर एवं जन विरोधी नीतियों के खिलाफ हड़ताल का आह्वान किया है। इस मौके पर दिलीप गुप्ता, अमित पांडे, सचिन प्रभाकर, संजय श्रीवास्तव, महेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।