{"_id":"5b86e3d142c792465d1d369d","slug":"21535566801-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी का कम हुआ जलस्तर, कटान हुआ तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी का कम हुआ जलस्तर, कटान हुआ तेज
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नदी का जलस्तर कम, कटान और तेज
क्रासर
कई गांवों में अभी भी भरा है बाढ़ का पानी
फोटो संख्या 29एलकेएच409, 410, 411
पलियाकलां। पहाड़ों पर और इलाके में लगातार हो रही बारिश की वजह से शारदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था, लेकिन बुधवार को सुबह नदी का जलस्तर कम होने से कटान और तेज हो गया है। भीरा क्षेत्र के छंगाटांडा, देशराज टांडा, जंगल नंबर सात, ढकिया खुर्द सहित कई गांवों में नदी ने कटान तेज कर दिया है। हालांकि नदी कम जरूर हुई है, लेकिन सबसे ज्यादा दौलतापुर व मटैहिया आदि में खेतिहर इलाकों में कटान कर रही है। जिससे ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। मझगईं क्षेत्र के नयापुरवा, खालेपुरवा, चैरी, कुंवरपुर कलां आदि गांवों में भी नदी ने कटान तेज कर दिया है। कई घरों में बाढ़ का पानी भी भरा हुआ है।
00
लगदहन में पानी कम, घरों में अभी भी भरा पानी
महंगापुर। इलाके के लगदहन गांव में तीसरे दिन भी पानी नाममात्र कम हुआ है, जिससे घरों में अब भी पानी भरा है। पानी न निकल पाने का कारण पुलिया के दोनों तरफ अतिक्रमण है। ग्रामीणों ने अपनी घासफूस की टटिया कूड़ा ,गोबर व लकड़ी आदि लगा रखी थी, जिसको तुरंत ही हटवाया गया ताकि पानी सुचारु रूप से निकल सके। उधर, कोटेदार का कहना है कि उनको बाढ़ के लिए कोई अतिरिक्त राशन नहीं दिया गया है। अभी कोटेदार के पास कुछ भी नही है जो वो बाढ़ पीड़ितों में वितरित कर सकें।
00000000000000
सफाई कर्मी रहे नदारद, एसडीएम ने किया जवाब तलब
बाढ़ राहत केंद्र के इंचार्ज धीरज मिश्रा से पता करने पर उन्होंने बताया कि दो सफाई कर्मचारी श्रीराम वर्मा व प्रेम सागर की ड्यूटी केंद्र पर लगाई गई है जो कि अभी तक नहीं आये है और न ही उनके फोन लग रहे है। यही केंद्र पर डॉक्टर वी के पांडे की भी ड्यूटी लगाई गई है वो भो बहुत कम ही आते है। पशु चिकित्सक राधेश्याम उस समय मौजूद थे और जानकारी करने पर बताया एक महिला सरिता मौर्य की भी ड्यूटी यही पर है किंतु वो भी नहीं आई है। बताया कि वह बीएलओ का कार्यभार भी देखती है जिस कारण वह नहीं आ पाती है। इस बावत एसडीएम सुनन्दू सुधाकरन ने बताया कि सारी बातें उनकी जानकारी में आई हैं, सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
00
कई नावें लगी हैं, जरूरत पर और आएंगी
12 चौकी और पांच केंद्र बनाए गए
पलियाकलां। तहसीलदार अनिल कुमार यादव ने बताया कि लगदहन व मिर्चिया इलाके में चार नाव, श्रीनगर पुल पर छह नाव, नयापुरवा व खालेपुरवा गांव में चार नाव लगाई गई हैं। जरूरत पड़ने पर 72 नावों की और व्यवस्था की जाएगी। 12 चैकी व पांच केन्द्र बनाए गए हैं जिनपर लेखपालों की ड्यूटी तैनात की गई है। तहसीलदार ने बताया कि बाढ़ को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।