फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   हवा के बदले रूख से सबसे गर्म दिन रहा बुधवार

हवा के बदले रूख से सबसे गर्म दिन रहा बुधवार

Thu, 21 Jun 2018 12:05 AM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
हवा के बदले रूख से सबसे गर्म दिन रहा बुधवार
लीड
विज्ञापन

20 एलकेएच 4, 5 और 6
तापमान
अधिकतम : 43.2 डिग्री
न्यूनतम : 28.6 डिग्री

हवाओं ने बदला रुख, बुधवार रहा सबसे गर्म
43 डिग्री पर पहुंचा पारा, हर कोई पसीना-पसीना
चटख धूप ने किया बेहाल, पानी को तरसे पशु पक्षी
जरूरतमंद ही निकले बाहर, दोपहर में थम गया ट्रैफिक

अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। बुधवार को अब तक सबसे गर्म दिन रहा। पंतनगर यूनीवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. एचएस कुशवाहा के अनुसार पश्चिम से चलने वाली हवाओं के रूख बदलकर पूरब-उत्तर चलने से गर्मी बढ़ गई है। उन्होंने गर्मी का प्रकोप अगले दो-तीन दिनों तक लगातार बढ़ने की संभावना जताई है।
मंगलवार की रात हवा न चलने के कारण लोग चैन की नींद नहीं सो सके। बुधवार की सुबह से आग उगलते सूरज को देखकर किसी का मन घर से बाहर निकलने को नहीं हुआ, लेकिन जरूरतमंद मजबूरी में सिर ढककर बाहर निकले। महिलाएं और युवतियां शरीर ढककर और छाता लेकर घरों से निकलीं। भीषण गर्मी से पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आए। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मंगलवार को भीषण गर्मी के कारण दोपहरी में सड़कें सूनी हो गईं। यातायात थम सा गया। लोग पसीना-पसीना होते रहे।
विज्ञापन


सड़कों पर इक्का-दुक्का दिखे लोग
दोपहर 02.00 बजे: जब सूरज की तपिश चरम पर थी। सड़कों पर इक्का-दुक्का लोग ही दिखे। भीषण गर्मी से दोपहरी में बाजारों में सन्नाटा छा गया। सूरज की तपिश से बचने के लिए लोग सुबह और शाम को रोजमर्रा की चीजें खरीदते देखे गए। दोपहिया और चौपहिया वाहन भी सड़कों पर कम नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस अड्डे पर भी दिखा असर
कलक्ट्रेट और बस अड्डे गर्मी से बेहाल दिखे। लोगबाग छाया की तलाश करते देखे गए। रोजाना की अपेक्षा बुधवार को यहां भीड़ कम रही।

इनसेट.......
22 या 23 जून हो सकती है झमाझम बारिश
- गन्ने की उपज और धान की पौध के लिए होगी उपयोगी
- मानसून की गति तेज, 22 जून तक आने की संभावना

अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। मानसून की तेज गति के कारण इस बार 22 जून तक इसके आने की संभावना है, इसीलिए 22 या 23 जून को झमाझम बारिश की संभावना है। यह किसानों के लिए खुशी की खबर है, क्योंकि यह बारिश गन्ने की उपज और धान की पौध के लिए उपयोगी साबित होगी। पंतनगर यूनीवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया मानसून कोलकाता पहुंच चुका है। इस प्रकार मानसून लगभग समय से चल रहा है और अपने प्रदेश में 22 जून तक पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि बुधवार को 40 किलोमीटर की गिरफ्तार से चलीं पछुआ हवाएं गर्मी की तपिश को बढ़ाएंगी। इससे गुरुवार को तापमान और बढ़ने की संभावना है।

बाक्स
ऐसे बढ़ता है मानसून
मौसम विज्ञानी डॉ. एचएस कुशवाहा के अनुसार, लोकल स्तर पर तापमान को जब नमी मिलती है तो हवा का कम दबाव क्षेत्र विकसित होता है। इसे लोकल प्रेसर एरिया कहते हैं। जब गर्म हवा ऊपर उठती है तो ठंडी हवा तेजी से खाली स्थान को भरने के लिए बढ़ती है। इससे हवा की रफ्तार में तेजी आती है। इसी तरह का प्रेशर एरिया इन दिनों बंगाली की खाड़ी में बना है। इससे मानसून की रफ्तार में तेजी आती है और वह आगे बढ़ता है।

--------
पिछले पांच दिनों के तापमान पर एक नजर
तारीख न्यूनतम अधिकतम
(डिग्री से. में) (डिग्री से. में)
15 जून 29.5 39.8
16 जून 28.7 40.5
17 जून 28.2 40.0
18 जून 28.8 40.5
19 जून: 28.5 39.6
00
20एलकेएच 201
गर्मी से निजात को गोकर्ण तीर्थ में छलांग लगाते रहे बंदर
गोला गोकर्णनाथ। भीषण गर्मी में जहां एक ओर आमजन व्याकुल हो उठा है, वहीं पशु पक्षी भी उमस भरी गर्मी में काफी परेशान हैं। वहीं बुधवार को गर्मी से निजात को गोकर्ण तीर्थ में दोपहरी में बंदर जल में छलांग लगाते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed