फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   जिला स्तरीय दो दिनी स्काउट गाइड रैली का हुआ समापन

जिला स्तरीय दो दिनी स्काउट गाइड रैली का हुआ समापन

Thu, 28 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय दो दिनी स्काउट गाइड रैली का हुआ समापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

जीआईसी मैदान में मंगलवार को शुरू हुई दो दिवसीय जिला स्तरीय स्काउट गाइड रैली का समापन बुधवार को हुआ। इस दौरान व मार्च पास्ट, गांठ फांस, तंबू, मीनार एवं अस्थाई पुल निर्माण के विजेताओं को बीएसए ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

69वीं जिला स्तरीय दो दिवसीय स्काउट गाइड रैली मंगलवार को जीआईसी मैदान में शुरू हुई थी। रैली के दूसरे दिन स्काउट और गाइड ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इसके बाद अस्थाई पुल निर्माण, तंबू निर्माण, मार्च पास्ट, गांठ फांस, प्राथमिक सुरक्षा आदि को लेकर प्रतियोगिताएं हुईं। निरीक्षण के दौरान तहसील स्तर पर सीनियर वर्ग से जनता इंटर कॉलेज लगुचा और जूनियर से जिला पंचायत इंटर कॉलेज कस्ता टीम को विजेता घोषित किया गया। मुख्य अतिथि बीएसए बुद्घप्रिय सिंह ने विजेता टीम को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान डीआईओएस प्रतिनिधि राजनरायन वर्मा, स्काउट गाइड के मुख्यायुक्त नारायण सिंह चौहान, जिला सचिव डॉ.केसी मिश्रा, चीफ काउंसलर अनिल झा, जिला स्काउट गाइड कमिश्नर अनुज वर्मा, डॉ. पूनम वर्मा, मुकुद बिहारी मिश्रा, हेमलता बलूनी, उमा सिंह, रामजी बाजपेई, रागिनी, कामिनी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed