फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   एईएस पीड़ित तीन बच्चे आईसीयू में भर्ती, एक रेफर व एक की मौत

एईएस पीड़ित तीन बच्चे आईसीयू में भर्ती, एक रेफर व एक की मौत

Sat, 14 Oct 2017 11:19 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
एईएस पीड़ित तीन बच्चे आईसीयू में भर्ती, एक रेफर व एक की मौत
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

शनिवार को बुखार पीड़ित छह बच्चे और भर्ती किए जाने से चिल्ड्रन वार्ड और आईसीयू वार्ड अब फुल हो गया है। चिल्ड्रन वार्ड से तीन बच्चे आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किए जाने से वहां भर्ती होने वाले बच्चों की संख्या 11 हो गई। एक की हालत नाजुक होने के कारण उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया, जबकि चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती एक बच्चे की मौत हो गई।

शनिवार की दोपहर बुखार पीड़ित 14 साल की रुचि पुत्री राजेश कुमार निवासी शिवालापुरवा, तीन माह के कालिया पुत्र अबरार निवासी पठानपुरवा- ढखेरवा, 12 साल के अमनराज पुत्र संजय कुमार निवासी भूलनपुर- नीमगांव, 11 साल की शबीना पुत्री कल्लू निवासी रसूलपुर, 12 साल की गीतांशी पुत्री रामेंद्र निवासी रजौरा-हैदराबाद, सात साल की शिवानी पुत्री कामता प्रसाद निवासी सिंगाही को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती किया गया, जिससे 13 बेड का वार्ड फुल हो गया। जिसमें से शबीना, गीतांशी एवं कालिया की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया, जिससे दस बेड का आईसीयू वार्ड भी फुल गया। पहले से भर्ती छह साल के गुड्डू पुत्र बशीर निवासी बेहजम की हालत नाजुक होने के चलते उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती शनिवार को भर्ती हुए छोटेलाल के छह माह के पुत्र हरिजीति सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


आईसीयू वार्ड में इनका चल रहा इलाज
शुची (12), लवकुश (7), फरमान (7 माह), रमाकांत (8), रवि (5), सोनाक्षी (4), गोपाल (3), कालिया (3 माह), शबीना (11), गीतांशी (12)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed