फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   विधायक ने किसानों को दिए प्रमाण पत्र

विधायक ने किसानों को दिए प्रमाण पत्र

Fri, 22 Sep 2017 11:19 PM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
विधायक ने किसानों को दिए प्रमाण पत्र
विधायक ने किसानों को दिए प्रमाण पत्र - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन

भाजपा विधायक अरविंद गिरि ने एक समारोह में कर्जा माफी के प्रमाण पत्र किसानों को वितरित किए। प्रमाण पत्र पाकर दो हजार किसानों के चेहरे खिल गए।
नगर के सीजीएन पीजी कॉलेज में ऋण मोचन प्रमाणपत्र समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि अरविंद गिरि ने पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की दशा को लेकर काफी चिंतित हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के हित में योजनाएं चलाकर काम कर रही हैैं। फसल ऋण मोचन योजना के तहत तहसील के लगभग 32000 किसानों को ऋण माफी का सीधा लाभ मिलेगा। प्रथम चरण में 2000 किसानों को ऋण मोचन प्रमाण पत्र दिए गए हैं। विधायक व एसडीएम योगानंद पांडे, तहसीलदार आशुतोष गुप्ता ने राजकुमार, रामसनेही, रामलली, बाबूराम, हरेराम, ओमप्रकाश, भानुप्रताप, ठाकुर प्रसाद, गोविंद, उमा देवी, उर्मिला देवी, गिरीशचंद्र, रामअवतार, मायादेवी, निलेश कुमार, अवधेश, रामरानी आदि पात्र किसानों को प्रमाण पत्र दिए। संचालन लेखपाल रमाकांत मिश्र ने किया। इस मौके पर अवधेश मिश्र, सुरेशचंद वर्मा, आशीष सिंह, रामू अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed