फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   शिक्षक और राज्यकर्मियों की हड़ताल शुरू, बोर्ड परीक्षा पर संकट

शिक्षक और राज्यकर्मियों की हड़ताल शुरू, बोर्ड परीक्षा पर संकट

Thu, 07 Feb 2019 06:44 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक और राज्यकर्मियों की हड़ताल शुरू, बोर्ड परीक्षा पर संकट
लखीमपुर खीरी। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी संघ के आह्वान पर बुधवार से हड़ताल शुरू हो गई। जो 12 फरवरी तक चलेगी। जिला मुख्यालय और बीआरसी पर शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की। पदाधिकारियों ने शहर के स्कूलों को जबरन बंद करा दिया और बच्चों को छुट्टी बोलकर घर भेज दिया। सरकार द्वारा हड़ताल पर बैन लगाए जाने के बावजूद कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से बोर्ड परीक्षाओं पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
विज्ञापन

विलोबी मेमोरियल परिसर में अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी और संयोजक राजेंद्र प्रसाद पुष्कर की अगुवाई में शिक्षक और कर्मचारी एकत्र हुए। सुबह उपस्थिति कम होने पर टीमें बनाकर विभागों में भेजकर कर्मचारियों को धरनास्थल पर पहुंचने का संदेश दिया गया, तो पदाधिकारियों ने प्राथमिक विद्यालय सदर और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छुट्टी करा दी। बच्चों को वापस घरों को भेज दिया। धरनास्थल पर अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन जारी रहेगा। विधायकों और सांसदों को पुरानी पेंशन दी जा रही है, तो कर्मचारियों को हक से वंचित किया जा रहा है। पुरानी पेंशन बहाल होने तक संघर्ष जारी रहेगा। धरने में शिक्षकों के अलावा पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, डीआईओएस कार्यालय, लेखपाल संघ आदि के पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन

मितौली। ब्लाक संसाधन केंद्र पर अध्यक्ष होमेस्वर पांडे की अगुआई में शिक्षकों ने हड़ताल प्रारंभ की, जिसमें प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी शामिल हुए। हड़ताल को मंत्री ओमप्रकाश वर्मा, विमल कुमार मिश्र, दीपकमल अवस्थी, आशीष अवस्थी, रंजना सिंह, अनुपमा सिंह ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलियाकलां। बीआरसी पर शिक्षकों और अधिकारियों ने एकत्र होकर प्रदर्शन किया। मंच के संरक्षक विजय मौर्य, अध्यक्ष राकेश यादव, कपिल मिश्रा ने कहा कि संगठन पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्षरत है। धरने में संयोजक अजय यादव, धर्मेंद्र शर्मा, दीपेंद्र मिश्रा, शालू सिंह, विवेकानंद द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
गोला गोकर्णनाथ। ब्लाक कुंभी में परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों ने विद्यालय बंद कर ब्लाक संसाधन केंद्र पर प्रदर्शन किया। ब्लाक अध्यक्ष विजयपाल वर्मा ने कहा कि सभी एकजुट होकर पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष करेंगे। पेंशन हमारा हक है। उसे लेकर रहेंगे। इस मौके पर सतीश तिवारी, ओमप्रकाश, चैतन्य वर्मा, अरुण मिश्र, केशव प्रसाद मौजूद रहे।
धौरहरा। पुरानी पेंशन बहाली के लिए बीआरसी मुख्यालय से तहसील मुख्यालय तक नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला गया। हड़ताल से ब्लाक रमियाबेहड़ और धौरहरा के सभी प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय बंद रहे। अध्यक्ष रमेश चंद्र श्रीवास्तव और मंत्री सौरभ मिश्रा ने बताया की सरकार यदि उनकी मांगें नहीं मानती है, तो शिक्षक धरना प्रदर्शन करते हुए मांगे पूरी होने तक शिक्षण कार्य और शासकीय कार्यों से विरत रहेंगे। धरने में प्रेमचंद्र, अपनेश वर्मा, प्रियव्रत श्रीवास्तव, बिलाल इशरत, सीपी मिश्रा मौजूद रहे।
खमरिया। बीआरसी पर ईसानगर ब्लाक के शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने काव्य पाठ के माध्यम से अपनी बात रखी। इसके बाद शिक्षकों ने बैनर लेकर कस्बे में नारे लगाकर प्रदर्शन किया। अध्यक्ष लालता प्रसाद बाजपेई, मंत्री रमेश चंद्र, प्रदीप वर्मा, नूरुस्सवा, उपासना, कालीचरण शर्मा, ज्ञान प्रकाश आकुल, उपेंद्र यादव ने आरपार की लड़ाई का ऐलान किया।


नो वर्क नो पे नियम लागू, हड़तालियों का कटेगा वेतन
एस्मा लगाने के बाद शासन ने सख्ती दिखाते हुए नो वर्क नो पे नियम लागू किया है। साथ ही परिविक्षा काल (प्रोवेशन) के नए शिक्षकों को हड़ताल से दूर रहने की चेतावनी दी गई है और हड़ताल में शामिल होने वाले ऐसे शिक्षकों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने बताया कि मुख्य सचिव के निर्देश प्राप्त हुए हैं कि हड़ताल में शामिल कर्मचारियों, शिक्षकों को कार्य नहीं तो वेतन नहीं के दायरे में रखा जाएगा। किसी का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। बोर्ड परीक्षा पर शिक्षकों की हड़ताल का कोई असर नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed