{"_id":"5b8ec98b867a55483367ab27","slug":"201536084363-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटान करती तबाही मचा रही मोहाना नदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटान करती तबाही मचा रही मोहाना नदी
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
04एलकेएच 701
मोहाना और कर्णाली नदियां निगल रही खेती की जमीन
अमर उजाला ब्यूरो
तिकुनिया। भारत-नेपाल सीमा पर मोहाना और कर्णाली नदियों ने कटान करते हुए करीब पांच सौ एकड़ जमीन निगल ली है। नदियों के वेग को कम करने व उनकी दिशा बदलने के लिए मोहाना नदी पर कोई ठोकर न बनाए जाने से नदी कटान करती हुई कौड़ियाला गुरुद्वारा, खैरटिया, मंझरा, रेलवे ट्रैक की ओर तेजी से बढ़ रही है।
ग्राम पंचायत खैरटिया, जसनगर, सूरतनगर, गंगानगर में नदी की विनाशलीला जारी है। ग्रामसभा खैरटिया के मजरा अनूपनगर में कुछ साल पहले करीब सौ परिवार रहते थे। आज यह गांव उजाड़ हो चुका है। पंचायत के मजरा अनूप नगर की लगभग एक हजार एकड़ भूमि को भी निगल कर किसानों की कमर तोड़ दी थी। खैरटिया में नदी किसानों की करीब तीन सौ एकड़ जमीन फसल सहित कटान कर चुकी है।
नदी के कटान करने की गति अगर बरकरार रही तो नदी से करीब 300 मीटर पर स्थित खैरटिया मझरा पूरब बांध रोड तथा रेलवे ट्रैक तक आने में ज्यादा समय नही लगेगा और तब स्थिति को संभालना बहुत मुश्किल होगा। ग्रामसभा जसनगर में भी नदी ने किसानों की लहलहाती फसलों पर ग्रहण लगाना शुरू कर दिया है। कटान के भय से किसान अपनी अधपकी फसल खुद ही काटकर जानवरों को खिला रहे हैं। चौगुर्जी में भी नेपाली नदी कर्णाली कटान कर रही है।