फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   130 घंटे पढ़कर यतीश बना सकते हैं वर्ल्ड रिकार्ड

130 घंटे पढ़कर यतीश बना सकते हैं वर्ल्ड रिकार्ड

Wed, 29 Aug 2018 11:50 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
130 घंटे पढ़कर यतीश बना सकते हैं वर्ल्ड रिकार्ड
फोटो-29एलकेएच203
विज्ञापन


130 घंटे पढ़कर वर्ल्ड रिकार्ड बनाने की तैयारी में यतीश
25 से 30 सितंबर को गोला में होगा परीक्षण

गोला गोकर्णनाथ। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर और कृषक समाज इंटर कॉलेज के विद्यार्थी रहे 35 वर्षीय यतीशचंद्र शुक्ला ने 130 घंटे पढ़कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराने का संकल्प लिया है। इसके लिए 25 से 30 सितंबर को नगर के कृषक समाज इंटर कॉलेज में पुराण, उपनिषद एवं अन्य धार्मिक ग्रंथ पढ़कर वह नेपाल के दीपक शर्मा का 113 घंटे 15 मिनट का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड तोड़ने का प्रयास करेंगे।
नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल के आवास पर आयोजित एक कांफ्रेंस में यतीशचंद्र ने बताया कि उनके प्रार्थनापत्र को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के लंदन कार्यालय से अनुमति प्राप्त हो गई है। इस कार्यक्रम के देश-विदेश से शिक्षाविद और गणमान्य व्यक्ति साक्षी बनेंगे। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की अधिकारिक टीम भी कार्यक्रम में मौजूद रहेगी और सफलता प्राप्त होने पर उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान करेगी। 130 घंटे से अधिक समय तक होने वाले इस कार्यक्रम में 30 सदस्यीय कार्य समिति और 200 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। कार्य समिति में राज्यसभा सांसद रवि प्रकाश वर्मा, नपाप अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, कृषक समाज इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य लखपतराम वर्मा, पोखनापुर की ग्राम प्रधान वैशाली गुप्ता, सौरभ दीक्षित, पलविंदर सिंह, रियाजुल हसन आदि शामिल हैं। कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण 125 देशों में किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन में रोटरी क्लब सेंट्रल, विद्यालय प्रबंधक प्रधानाचार्य कल्याण समिति, स्वर्गीय छोटेलाल दीक्षित स्मृति फाउंडेशन, लायंस क्लब पंजाबी महासभा, उद्योग व्यापार मंडल (कंछल) सहयोग करेगा। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व वह गोरखपुर में 148 घंटे 14 मिनट, 13सेकेंड लगातार पढ़ाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड बना चुके हैं।
विज्ञापन

सांसद रविप्रकाश वर्मा ने कहा कि इस नगर में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड का आयोजन पहली बार हो रहा है, जो उनके विद्यालय के छात्र रहे यतीश की मेहनत और संकल्प का ही परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों और नागरिकों से यतीश से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने कहा कि उन्हें यतीश के हठयोग पर पूर्ण विश्वास है वह इस बार भी अपना विश्व रिकार्ड बनाने में सफल होंगे और युवा वर्ग को एक नई दिशा देंगे। संचालन सौरभ दीक्षित ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed