{"_id":"5b6dde824f1c1b254a8b505b","slug":"201533927042-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"55 लाभार्थियों को 180.24 लाख रुपये का ऋण वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
55 लाभार्थियों को 180.24 लाख रुपये का ऋण वितरित
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
55 लाभार्थियों को 180.24 लाख रुपये का ऋण वितरित
क्रासर.......
ओडीओपी समिट-2018 का हुआ सीधा प्रसारण
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत लखनऊ में ओडीओपी समिट का सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। मौजूद लोगों को मुख्य अतिथि राष्ट्रपति का संबोधन सुनाया गया। इस मौके पर ऋण वितरण समारोह का भी आयोजन किया गया।
जिला स्तर पर उत्तर प्रदेश सरकार और भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित 55 लाभार्थियों को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने 180.24 लाख का ऋण स्वीकृत और वितरित किया। कार्यक्रम में डीएम ने विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी की और उद्यमियों/ लाभार्थियों से अनुभव साझा किए। इसके तहत स्टैंडअप योजना में तीन लाभार्थियों को 47.50 लाख, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार में तीन लाभार्थियों को 23 लाख, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत दो लाभार्थियों को 30 लाख रुपये, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 28 लाभार्थियों को 69.74 लाख और एनआरएलएम योजना के तहत 20 लाभार्थियों को 10 लाख का ऋण स्वीकृत पत्र सदर विधायक योगेश वर्मा ने वितरित किए।
इसके अलावा ओडीओपी योजना के तहत 30 महिलाओं के साथ तीन लाख के स्वीकृत पत्र मुख्य कार्यक्रम लखनऊ भेजे गए। कार्यक्रम का संचालन उद्योग केंद्र के उपायुक्त शकील अहमद ने किया। इस मौके पर सदर विधायक योगेश वर्मा, सीडीओ रवि रंजन, अग्रणी जिला प्रबंधक जितेंद्र नाथ श्रीवास्तव के अलावा अनिल शुक्ला, उमेश मिश्र समेत बड़ी संख्या में उद्यमी, व्यापारी मौजूद रहे।