{"_id":"5b60b2914f1c1b9b3e8b46ea","slug":"201533063825-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...जब एसडीएम साहब खुद डंडा लेकर हटाने पहुंचे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...जब एसडीएम साहब खुद डंडा लेकर हटाने पहुंचे वाहन
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो संख्या 31एलकेएच406, 407
...जब एसडीएम खुद डंडा लेकर हटाने पहुंचे वाहन
वकीलों और इंस्पेक्टर की हुई नोक झोंक
पलियाकलां। तहसील परिसर में बेतरतीब खड़े वाहनों को देखकर एसडीएम ने न सिर्फ गाड़ियों के टायरों की हवा निकलवा दी, वहीं डंडा लेकर वाहनों को हटवाया। उन्होंने पुलिस को बुलवाकर कई वाहनों के चालान भरवा दिए। इसको लेकर वकीलों और इंस्पेक्टर में नोक झोंक भी हुई।
पलिया तहसील परिसर में बेतरतीब खड़े वाहनों के खिलाफ डंडा लेकर निकले एसडीएम का वीडियो वायरल हो गया, जिसकी दिन भर चर्चा रही। लोगों के अनुसार दो लोगों की एसडीएम ने डंडे से पिटाई भी कर दी। तहसील में पार्किंग की हालत देख एसडीएम ने इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला को बुलवाया और कई वाहनों के चालान करा दिए। उधर लोगों का मानना है कि एसडीएम तहसील में व्यवस्था के नाम पर खुद अव्यवस्था फैलाने का काम कर रहे हैं। इसको लेकर वकीलों ने भी नाराजगी जाहिर की। वकीलों से इंस्पेक्टर की नोक झोंक भी हुई। वकीलों का कहना है कि यहां पहुंचने वाले अधिकारियों की गाड़ी ही सबसे ज्यादा बेतरतीब ढंग से खड़ी होती हैं उनकी गाड़ी कभी पार्किंग एरिया में नहीं जाती जिसके कारण ही लोग यहां वहां वाहन खड़े कर देते हैं। इससे पहले एसडीएम ने पलिया सीएचसी का निरीक्षण किया था तो वहां गेट पर खड़े वाहनों पर ऐतराज जताते हुए थाना पुलिस को आदेश दिए थे कि यहां दो सिपाहियों की तैनाती की जाए लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस बावत एसडीएम सुनन्दू सुधाकरन का कहना है कि तहसील में व्यवस्था का जिम्मा मेरे ऊपर है, अगर किसी को कोई परेशानी होगी तो मेरी ही जिम्मेदारी बनेगी। पार्किंग एरिया में गाड़ी खड़ी की जानी चाहिए, इसीलिए ये अभियान चलाया गया।